Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगा Double Bonanza! 48000 से 2.20 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, जानें ताजा अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को जल्द मिलेगा Double Bonanza! 48000 से 2.20 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( 7th Pay Commission Central Government employees-Pensioners) को रक्षाबंधन से पहले कई बड़े तोहफे मिल सकते है।इसमें नया महंगाई भत्ता के अलावा  18 महीने का बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) और EPFO के पीएफ का ब्याज का पैसा शामिल है।  अगर मोदी सरकार इसका भुगतान करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में 37 हजार से 2.20 लाख इजाफा देखने को मिलेगा।

य़ह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए जरूरी खबर, अगस्त से पहले अपडेट करें ये डिटेल्स, जानें कब मिलेंगे 12वीं किस्त के 2000

दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक डीए एरियर बकाया है, जिस पर अबतक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया।हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार जुलाई में एक साथ डीए के 1.50 लाख रुपये देने पर विचार कर रही है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जल्द एक बैठक हो सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर एरियर का भुगतान होता है तो 47 लाख 68 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। लेवल-1 के केन्द्रीय कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच होगा। लेवल 13 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 1,44,200 रुपए से लेकर 2,18,200 रुपए मिलेगा। लेवल-13 7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये बनता है। वही लेवल 14 के कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए दिया जाना है। कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का एरियर होगा।

यह भी पढ़े.. MP School : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 9 जुलाई तक सत्यापन, 14 जुलाई को होगा स्कूलों का आवंटन

इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के PF खाताधारकों के खाते में जल्द ब्याज का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। EPFO ने आधिकारिक तौर पर तो तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई अंत तक कर्मचारियों के खाते में 8.1% दर पर ब्याज का पैसा भेजा जा सकता है।इसका लाभ 6 करोड़ से ज्यादा PF खाता धारकों को मिलेगा।अगर आपके खाते में 600000 तक रुपए हैं तो 48000 रुपए, 50000 रुपए है तो 4000 रुपए और खाते में 7 लाख रुपए हैं तो 56,000 रुपए का ब्याज ट्रांसफर किया जाएगा।

DA में होगी 6% तक वृद्धि

इसके अलावा 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (7th Pay Commission Central Government employees) के महंगाई भत्ते में 6% वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद डीए बढकर 40% हो जाएगा और कर्मचारियों की सैलरी में 41000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। अगर न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है तो 40% की दर से वार्षिक महंगाई भत्ते में कुल वृद्धि 12960 रुपये होगी यानि हर महीने 1080 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वही अधिकतम मूल वेतन को 56900 रुपये पर देखा जाए तो वार्षिक DA में कुल वृद्धि 40968 रुपये होगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews