Hindi News

खुशखबरी: लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! फिर बढेगा DA, एरियर भी मिलेगा, CM के पास पहुंची फाइल

Written by:Pooja Khodani
Published:
खुशखबरी: लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! फिर बढेगा DA, एरियर भी मिलेगा, CM के पास पहुंची फाइल

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों (7th Pay Commission UP Employees Pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के 28 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता फिर बढ़ने वाला है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी महीनों के त्यौहारों से पहले यूपी की योगी सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए/डीआर में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सीएम को भेज दिया है और अब बस सीएम की हरी झंडी का इंतजार है।

यह भी पढ़े..MP Weather: जमकर बरसेंगे बदरा, कई सिस्टम एक्टिव, 15 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

दरअसल, वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को 31% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ मिल रहा है और अब केन्द्र की तर्ज पर  योगी आदित्यनाथ (Yogi Government) सरकार द्वारा 3 प्रतिशत और भत्ता बढाने की तैयारी है जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केन्द्र के समान 34% हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस या फिर रक्षा बंधन से पहले इसका ऐलान किया जा सकता है, क्योंकि महंगाई भत्ते को बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त विभाग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को मंजूरी के लिए भेज दिया है।अब सिर्फ सीएम की मंजूरी का इंतजार है।

इसका लाभ 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को मिलेगा।  इसे 1 जनवरी 2022 से लागू किया जा सकता है, ऐसे में 5 महीने का एरियर का भी भुगतान किया जा सकता है। इससे राज्य सरकार पर प्रतिमाह करीब 220 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। जनवरी से जोड़ा जाए तो मौजूदा समय करीब 1120 करोड़ रुपए का भार सरकार के रेवेन्यू पर आएगा।इधर, वहीं राज्य कर्मचारियों ने 3 प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए का नकद भुगतान तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढ़े…AIIMS Recruitment 2022: 129 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें आयु-पात्रता

गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई महीनों से प्रभावी होती है यानि केंद्र और राज्य सरकार साल में दो बार कर्मचारियों का डीए बढ़ाती हैं। एक डीए जनवरी के महीने में बढ़ता है और दूसरा जुलाई में बढ़ाया जाता है। जब भी केंद्र के तरफ से डीए बढ़ाया जाता है तभी यूपी में भी DA/DR वृद्धि की जाती है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का जनवरी का डीए बढ़ा दिया है, लेकिन चुनाव के कारण यूपी में जनवरी वाला डीए नहीं बढ़ पाया था। अब योगी सरकार इसको बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि एक महीने बाद फिर से केंद्र में कर्मचारियों का जुलाई वाला डीए बढ़ जाएगा, लेकिन यूपी में यह डीए नवंबर और दिसंबर में बढ़ता है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews