Hindi News

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डबल डीए का लाभ, अक्टूबर में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डबल डीए का लाभ, अक्टूबर में बढ़कर आएगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बिहार के सरकारी कर्मचारियों (Bihar Government Employees) को दशहरे से पहले त्यौहारी तोहफा मिलने वाला है।हाल ही में नीतीश कुमार सरकार द्वारा 11 प्रतिशत मंहगाई भत्ता (7th Pay Commission) बढ़ाए जाने के बाद सितंबर-अक्टूबर का वेतन बढ़ोत्तरी के साथ मिलेगा। वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का लाभ हर स्तर के पेंशभोगियों को भी मिलेगा। आगामी त्यौहारों से पहले डीए के चलते सैलरी में बढ़ोत्तरी से पहले बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े..दिवाली से पहले 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द खाते में ट्रांसफर होगी राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने बिहार के सरकारी कर्मचारियों को सितंबर महीने का वेतन बढ़े हुए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) के साथ मिलेगा।सितंंबर के वेतन के साथ सिर्फ इसी महीने का महंगाई भत्ते (DA) का भी लाभ मिलेगा।हालांकि जुलाई के लिए देय महंगाई भत्ता का भुगतान अक्टूबर महीने के वेतन से होगा। वही अगस्त महीने की बढ़ी हुई राशि नवंंबर के वेतन में जुड़कर आएगी।इससे कर्मचारियों की सैलरी में डबल उछाल देखने को मिलगा, ऐसे में त्योहारों से पहले यह राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत हो सकती है।

दरअसल, बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Bihar Cabinet Meeting) में केंद्र की तर्ज पर  11 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मंजूरी दी गई थी। इसके अनुसार, छठे वेतनमान के तहत वेतन या पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को जुलाई महीने से 164 फीसदी की जगह 189 फीसदी महंगाई भत्ता (dearness allowance)  मिलेगा।वही 5वें वेतनमान के तहत वेतन/पेंशन पाने वाले कर्मचारियों या पेंशनर्स को 312 फीसदी के स्थान पर 356 फीसदी का महंगाई भत्ता/राहत दिया जाएगा।

यह भी पढ़े..सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- नीमच में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार ला रही ये योजना

बता दे कि हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और राहत में 28 फीसदी बढोत्तरी की है। इसके बाद 15 अगस्त को बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों का मंहगाई भत्ता बढ़ाए जाने की घोषणा की थी और कहा था कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को एक जुलाई, 2021 से मंहगाई भत्ते की दर 11 प्रतिशत बढ़ाते हुए 28 प्रतिशत दी जाएगी।इससे राज्य सरकार पर अनुमानित अतिरिक्त व्यय 2256.25 करोड़ रुपये होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews