Hindi News

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 4% महंगाई भत्ते वृद्धि पर अपडेट, एरियर के साथ मिलेगा अन्य भत्तों का लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 4% महंगाई भत्ते वृद्धि पर अपडेट, एरियर के साथ मिलेगा अन्य भत्तों का लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गणेश चतुर्थी से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Employees Pensioners) और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। जल्द एक बार फिर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि AICPI-IW Index के आंकड़ों के बाद इस बार 4% महंगाई भत्ता फिर बढ़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सैलरी और पेंशन राशि में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।इसका लाभ  47.68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.52 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं मिली है।

यह भी पढ़े.. IAS Transfer: राज्य में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

दरअसल, वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है। चुंकी केंद्रीय कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर हर साल छमाही आधार पर 2 बार DA में बढोत्तरी की जाती है।जनवरी 2022 के बाद अब दूसरी छमाही के लिए डीए में वृद्धि होना है। केन्द्र सरकार AICPI इंडेक्‍स के आधार पर महंगाई भत्ते की दरों को बढ़ाती है। श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय ने जनवरी से जून 2022 तक के आंकड़े जारी कर दिए है, जिसमें इंडेक्स 0.2 प्वाइंट की तेजी के साथ 129.2 पर पहुंच गया, ऐसे में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4% की वृद्धि होना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर! सितंबर में ढाई गुना बढ़ सकती है सैलरी, 49000 तक होगा वेतन में लाभ

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवरात्रि से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के DA/DR में 4% की वृद्धि की जा सकती है, जिसके बाद कर्मचारियों का कुल डीए 34% से बढ़कर 38% हो जाएगा। यह जुलाई से लागू होगा तो 2 महीने का एरियर मिलेगा। बढ़े हुए डीए की सैलरी का भुगतान अक्टूबर में किया जाएगा। वही 2016 से केंद्र सरकार के पेंशनर्स को दिए जाने वाले महंगाई राहत  में भी 1600% की वृद्धि दर्ज की गई है। एक जुलाई 2016 से प्रभावी DR की दर मूल पेंशन परिवारिक पेंशन का 2% थी, हालांकि 1 जुलाई 2019 को यह बढ़कर 5% हो गई। जबकि 1 जुलाई 2021 को DR दर में 14% की बड़ी वृद्धि देखी गई, ऐसे में DR में 2016 से 1600% वृद्धि की गई।

किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी देखें कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है, तो 38% के हिसाब से 6,840 रुपये का महंगाई भत्ता मिलेगा। इस तरह से उन्हें सालाना सैलरी 8,640 रुपये ज्यादा मिलेंगे।
  • कर्मचारी की प्रति महीने बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है, तो 38% पर प्रति महीने रकम 800 रुपये बढ़कर 7,600 हो जाएगी। यानी कि आपको सालाना 9,600 रुपये का फायदा होगा । इस हिसाब से 20,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का सालाना डीए 91,200 रुपये हो जाएगा।
  • अगर किसी की बेसिक सैलरी 31,550 रुपए है तो 4 फीसदी डीए बढ़ने पर 15,144 रुपए का लाभ मिलेगा।
    अगर अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर देखें तो सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27312 रुपए होगा। मतलब मौजूदा DA के मुकाबले 2276 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। उनका कुल सालाना DA 2 लाख 59 हजार 464 रुपए पहुंच जाएगा।
  • अगर केंद्र सरकार 4% डीए बढ़ाती है तो अभी 30 हजार रुपये बेसिक पाने वाले कर्मचारी को 38% DA होने पर कुल महंगाई भत्‍ता 11,400 रुपये मिलेगा। यानी कर्मचारी के वेतन में सीधे तौर पर हर महीने 1,200 रुपये का इजाफा हो जाएगा और सालभर में कुल 14,400 रुपये ज्‍यादा वेतन मिलेंगे।

3 भत्तों का भी मिलेगा लाभ

केंद्रीय कर्मचारियों का मंथली PF और ग्रेच्‍युटी की गणना बेसिक सैलरी और डीए से होती है, ऐसे में अगर महंगाई भत्ता बढ़ेगा तो PF और  Gratuity भी बढ़ेंगे। महंगाई भत्ते के साथ साथ कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) सिटी अलाउंस और ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी वृद्धि की जा सकती है।ट्रैवल अलाउंस को पे-मैट्रिक्स लेवल के आधार पर 3 वर्गों में बांटा गया है, इसमें शहरों और कस्बों को दो वर्गों में बांटा गया है। TA का कैलकुलेशन का फॉर्मूला देखें तो Total Transport Allowance = TA + [(TA x DA% )\/100] है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews