कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेंगे 10,000 रुपये एडवांस! जानें कैसे?

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) के लिए बड़ी खबर है। सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र की मोदी सरकार जल्द बड़ी सौगात दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली के लिए केन्द्र सरकार सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का फेस्टिवल लोन (Central Employees Festival Advanced 2022) दे सकती है।माना जा रहा है कि इसकी घोषणा फरवरी के अंत या फिर मार्च 2022 के पहले सप्ताह मेंं कर सकती है। खास बात ये है कि इस तरह की पहल सरकार पहले भी कर चुकी है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मप्र में कोरोना कंट्रोल, आज 521 नए पॉजिटिव, इन जिलों में सुधार, हटेगा नाइट कर्फ्यू!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम (Special Festival Advance Scheme) का ऐलान कर सकती है। इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 10,000 रुपए का एडवांस मिलेगा और इस पर कोई ब्याज भी नहीं देना होगा। यह पैसा प्री लोडेड एडवांस के रूप में सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में आ जाएगा, लेकिन शर्त ये है कि कर्मचारियों को इस राशि को खर्च करना होगा।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: सीएम शिवराज ने ग्वालियर को दी करोड़ों की सौगात, ऐसे मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन 10 हजार पर कोई ब्याज नहीं लगेगा और इन पैसों की वापसी 10 किस्तों यानि 1 हजार रुपए महीना के रुप में की जा सकेगी। वही एडवांस स्कीम के बैंक चार्ज को भी सरकार उठा सकती हैइसका ऐलान जल्द हो सकता है और इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 रखी जा सकती है। पिछले साल भी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इसका ऐलान किया था।मोदी सरकार द्वारा इस फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत लगभग 4000-5000 करोड़ रुपये के आंवटन की घोषणा की जा सकती है। वही अगर इसे राज्य सरकारें भी लागू करेंगी तो इसका बजट 8,000-10,000 करोड़ रखा जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews