Hindi News

कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर! इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी, जानें नई अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर! इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी, जानें नई अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) को जल्द फिटमेंट फैक्टर की खुशखबरी मिल सकती है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली से पहले कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जा सकता है।इससे बेसिक सैलरी में 8000 की बढोतरी होगी, यानि मिनिमम बेसिक सैलरी 26000 हो जाएगी । इससे लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे।संंभावना है कि होली से पहले मोदी सरकार इस पर मुहर लगा सकती है और सैलरी में 49420 की बढोतरी हो सकती है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़े.. MP School: कलेक्टर का एक्शन- प्राचार्य समेत 11 का वेतन काटा, 7 को नोटिस, 1 शिक्षक निलंबित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) बढ़ाया जा सकता है। वर्तमाव फिटमेंट फैक्टर 2.57 है और कर्मचारी लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे है।हाल ही में 1 फरवरी 2022 को जारी हुए बजट में भी कयास लगाए जा रहे थे कि मोदी सरकार (Modi Government) फिटमेंट फैक्टर की घोषणा कर सकती है, लेकिन ऐसा ना हो सका। इस संबंध में बीते साल कर्मचारियों यूनियन की कैबिनेट सचिव (Cabinet secretary) से भी मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आश्वासन भी मिला था, लेकिन अबतक फैसला नहीं हो पाया है। लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो,संभावना जताई जा रही है कि होली से पहले मोदी कैबिनेट में इसका प्रस्ताव रखा जा सकता है और फिर सरकार फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 3.68 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है। इसका लाभ करीब 52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 8000 का फायदा मिलेगा और न्यूनतम वेतन 26000 हो जाएगा और फिर अलग अलग लेवल वाले कर्मचारियों के वेतन में अलग अलग बढ़ोतरी होगी। इससे पहले 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये की गई थी, यानि कर्मचारियों को सीधे 12000 का फायदा मिला था।वही अब 8000 की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़े.. MP News: सागर में ROB की मिट्‌टी धंसी, 2 इंजीनियरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

बता दे कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाता है। फिटमेंट फैक्टर ही सभी कर्मचारियों का बेसिक वेतन तय करता है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी भत्तों (Salary Allowances) के अलावा उसकी बेसिक सैलरी (Basic Salary) और फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) से ही तय होती है।खास बात ये है कि इसके बढ़ने से महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी अपने आप बढ़ जाते है।इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।

यहां देखें फिटमेंट फैक्टर का सैलरी कैलकुलेशन

  • यदि फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से 3.68 फीसदी होता है तो सैलरी में सीधे 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी ।यानि कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़कर सीधे 26,000 रुपये हो जाएगा।
  • उदाहरण के तौर पर,  यदि किसी सरकारी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार सभी भत्तों को छोड़कर उसे 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) सैलरी मिलेगी।
  • अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 3.68 होता है, तब यही सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी।
  • इसका मतलब कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में 49,420 रुपए का इजाफा होगा।
  • अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews