Hindi News

कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, 18 महीने के बकाया DA Arrears आई ताजा अपडेट, खाते में आ सकते है 2 लाख

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, 18 महीने के बकाया DA Arrears आई ताजा अपडेट, खाते में आ सकते है 2 लाख

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों ( Central Government employees-Pensioners) के लिए अच्छी खबर है। 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) पर ताजा अपडेट सामने आया है। कई ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 महीने से डीए एरियर का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। केन्द्र की मोदी सरकार एक साथ डीए के 2 लाख रुपए तक देने पर विचार कर रही है।हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसके पहले खबर आई थी कि  जनवरी 2020 से जून 2021 के बकाया डीए एरियर अब नही मिलेगा, सरकार ने भुगतान से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Board: 20-21 जून से 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा, ये रहेंगे नियम, जानें कब होगा कौन सा पेपर

दरअसल, वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकी सरकार द्वारा जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक का रोका गया डीए एरियर बकाया है।कर्मचारियों की तरफ से लंबे समय से इसके भुगतान की मांग की जा रही है ।सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही डीए एरियर देने पर विचार करेगी, कई कर्मचारी संगठनों के नेता लगातार बकाए डीए की मांग कर रहे हैं और सरकार से संपर्क बनाए हुए है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जल्द एक बैठक हो सकती है। इसमें DA एरियर के एकमुश्त पेमेंट पर चर्चा की जा सकती है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,संभावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार कर्मचारियों को डीए एरियर के तौर पर 2 लाख रुपये तक एक साथ दे सकती है। इसका लाभ एक करोड़ कर्मचारियों यानि 47 लाख 68 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को होगा। डीए एरियर कर्मचारियों के लेवल पर निर्भर करता है। कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन लगातार सरकार से इस एरियर को दिए जाने की मांग कर रही है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि वेतन और अलाउंस कर्मचारी का हक है, ऐसे में कर्मचारियों को 18 महीने के एरियर का लाभ भी मिलना चाहिए।
बता दे कि बीते दिनों वित्त मंत्रालय ने पेंशनभोगियों से तत्काल राहत कार्य के लिए महामारी के वक्त रोकी गई महंगाई राहत (Dearness Relief Arrear) की 3 किस्तों को जारी करने के अनुरोध को ठुकरा दिया था। पेंशन नियमों की समीक्षा के लिए स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थाई समिति की 32वीं बैठक में व्यय विभाग (DOI) के एक प्रतिनिधि ने साफ किया कि पिछले DA और DR की एरियर राशि को जारी नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत और महंगाई भत्ते की कुल राशि लगभग 34,000 करोड़ रुपये थी।

18 Month DA Arrear

  • अगर डीए का भुगतान होता है तो 7th Pay Commission के तहत एक मोटे अनुमान के तौर पर लेवल-1 के केन्द्रीय कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच होगा।
  • लेवल 13 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 1,44,200 रुपए से लेकर 2,18,200 रुपए मिलेगा
  • लेवल-13 7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये बनता है। वही लेवल 14 के कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए दिया जाना था।
  • कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलना था।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews