Hindi News

डीजल-पेट्रोल के बाद अब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी, कीमत की सूची जारी

Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दशकों में पहली बार, पेट्रोल, डीजल और संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के बीच कीमतों में अंतर कम हो गया है। जिसकी वजह सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों ने पिछले छह महीनों में कीमतों में 21-25 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इसकी तुलना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केवल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें – अक्षय कुमार और अजय देवगन को लेकर कंगना रनौत ने निकाली अपनी भड़ास, कही ये बड़ी बात

सीएनजी हमेशा से पेट्रोल और डीजल से सस्ता और स्वच्छ विकल्प रहा है। जिसमें सीएनजी प्रति किलो और पेट्रोल प्रति लीटर के बीच का अंतर आम तौर पर ₹30-40 की सीमा में होता था। कई बार राज्य करों को देखते हुए यह ₹50-60 का अंतर होता था, लेकिन महंगे एलएनजी के साथ, ऑटोमोटिव ईंधन के बीच का अंतर कम हो रहा है और सीएनजी महंगा होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें – IPL के इतिहास में सबसे तेज गेंदों पर 2000 रन बनाने का खिताब इस बल्लेबाज के नाम रहा

सीजीडी कंपनियों इंद्रप्रस्थ गैस, महानगर गैस और गुजरात गैस ने सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब ₹73.61 per kg है और मुंबई में यह ₹76.00 per Kg है और गुजरात में यह ₹55.95 per Kg है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब ₹105.41 प्रति लीटर है, जबकि डीजल की दर ₹96.67 प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें – Maruti Vitara Brezza Facelift 2022 जल्द होगी लॉन्च, जानें नए फीचर्स के बारे में

“cng और डीजल की कीमत में अंतर कम हो गया है। प्राकृतिक गैस की कीमतें बढ़ना इसका प्रमुख कारण हैं। इस महीने अप्रत्याशित रूप से दाम बढ़ाये गए हैं। सीजीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीजीडी क्षेत्र को घरेलू गैस क्षेत्रों से आवंटित गैस केवल 85% ही मिल रहा है कमी को पूरा करने के लिए महंगा एलएनजी खरीद रहे हैं। इन सबकी लागत ही उपभोक्ताओं पर पड़ रही है।

यह भी पढ़ें – बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर, फिर हुए कोरोना पॉजिटिव

भारत सरकार ने अप्रैल-सितंबर 2023 के लिए घरेलू प्राकृतिक गैस (APM) की कीमत 110 प्रतिशत बढ़ाकर 6.1 डॉलर प्रति mmbtu (मिलियन मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट) कर दी है, जो अक्टूबर-मार्च 2022 में $2.9/mmbtu थी। अक्टूबर 2021 से अब तक, प्राकृतिक गैस की कीमतें बढ़ी हैं। 19.33 फीसदी जबकि कच्चे तेल में 37.24 फीसदी की तेजी आई।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews