रंग में भंग: छठे फेरे के बाद बोली दुल्हन- नहीं करुंगी शादी, मचा हड़कंप, बैरंग लौटी बारात

दुल्हन

महोबा, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा में उस वक्त एक शादी (Wedding) में हड़कंप मच गया जब एक दुल्हन (Bride) ने छह फेरे लेने के बाद शादी से यह कहकर इंकार कर दिया कि दूल्हा (Groom) पसंद नहीं है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के दोस्तों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को काफी समझाने और मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन ने अपना फैसला नहीं बदला और पंचायत को मामले में दखल देने के लिए बुलाया गया।इसके बाद बारात बैरंग होकर बिना दुल्हन के लौट आई।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: बड़े तालाब-बरगी का जलस्तर बढ़ा, मप्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के महोबा कुलपहाड़ तहसील के एक गांव का है। यहां 6 फेरे लेने के बाद और सातवें से पहले दुल्हन अचानक उठी और उसने शादी (Marraige) करने से इंकार कर दिया। लड़की ने भरी सभा में सबसे कह दिया कि उसे दूल्हा पंसद नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पंचायत को मामला सुलझाने बुलाया गया

पंचायत के सामने दुल्हन ने अपना पक्ष रखा और कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है और अब वो ये शादी नहीं करना चाहती।इस पर दूल्हे के पिता ने कहा कि अगर दुल्हन शादी के लिए तैयार ही नहीं थी, तो वह जयमाल सहित शादी की अन्य रस्मों में शामिल ही क्यों हुई। इसके बाद दूल्हे के रिश्तेदारों के पास वापस लौटने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा।

यह भी पढ़े.. Bribe: 3 लाख की रिश्वत लेते धराया अफसर, निशाने पर कई अधिकारी, हो सकता है बड़ा खुलासा

बता दे कि यूपी में यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है। हाल ही में एक दूल्हे के चश्मा लगाने पर ब्राइड ने आपत्ति जताई थी और बिना चश्में अखबार (News Paper) ना पड़ पाने पर शादी से इंकार कर दिया था।वही दूसरी ने नशे की हालत में आए दूल्हे से शादी करने से मना किया था।हिंदुओं में परंपरा के हिसाब से शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए ग्रूम और ब्राइड एक साथ आग के चारों ओर सात फेरे लेते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews