Hindi News

Air India CEO : इल्कर आयसी बने एअर इंडिया के नए सीईओ

Written by:Amit Sengar
Published:
Air India CEO : इल्कर आयसी बने एअर इंडिया के नए सीईओ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टाटा ग्रुप ने तुर्किश एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी को एअर इंडिया का नया सीईओ (air india ceo) और एमडी नियुक्त किया है कंपनी ने यह फैसला बोर्ड की मीटिंग में लिया है बताया जा रहा है की वे एक अप्रैल से अपना कार्यकाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़े…आज से शुरू हो चुका है पुष्य नक्षत्र , व्यापार के लिए होता है बहुत शुभ

हम आपको बता दें कि कंपनी बोर्ड की मीटिंग में आज टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी शामिल हुए थे यह फैसला बोर्ड ने उचित विचार-विमर्श के बाद ही लिया अब उनकी जॉइनिंग के लिए अभी सभी रेगुलेटरी से मंजूरी लेना बाकी बताया जा रहा है टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया की 100% हिस्सेदारी 18,300 करोड़ रुपए में खरीदी थी 27 जनवरी को यह डील पूरी हुई और उस दिन से टाटा संस इसका मालिक हो गया।

यह भी पढ़े…केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर की मां बगलामुखी की पूजा अर्चना

गौरतलब है कि टाटा संस के पास तीन एयरलाइंस (एयर एशिया, विस्तारा और एअर इंडिया) शामिल हैं टाटा ग्रुप अब देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन बन गई है इसका पूरा शेयर टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किया जा चुका है इसके बाद चंद्रशेखरन ने कहा कि हम इस डील से काफी खुश हैं कि एअर इंडिया टाटा ग्रुप के पास आ गई है उन्होंने कहा था कि अब हम एक वर्ल्ड क्लास एयरलाइंस बनाने के लिए काम करेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews