Hindi News

आंध्र प्रदेश में भयानक हादसा, अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस पलटी, कई गंभीर घायल

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Last Updated:
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चिंतूरू-भद्राचलम घाट रोड पर एक निजी बस खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा यात्री घायल घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी, सीएम ने जताया शोक।
आंध्र प्रदेश में भयानक हादसा, अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस पलटी, कई गंभीर घायल

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आज सुबह एक खौफनाक सड़क हादसे की खबर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। चिंतूरू और भद्राचलम के बीच तुलसीपाकालु घाट रोड पर एक निजी ट्रैवल बस अचानक नियंत्रण खोकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम जा रहे थे।

इस हादसे ने स्थानीय लोगों और यात्रियों के परिवारों को झकझोर दिया है। घायलों को तुरंत भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक है।

तुलसीपाकालु घाट रोड पर नियंत्रण खोने से खाई में गिरी बस

अल्लूरी सीताराम राजू जिले के डीएम दिनेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना कल देर रात हुई। ट्रैवल बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। आपको बता दें, बस में कुल 35 यात्री सवार थे, शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार 9 लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। बस भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी, राहत और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, राहत कार्य में स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम शामिल हैं। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की प्राथमिकता दी।

भद्राचलम अस्पताल में भर्ती घायलों की संख्या बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कई यात्री बस में फंस गए थे। बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में कई घंटे लगाए। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने आपात बैठक की और राहत कार्य शुरू किया। डीएम दिनेश कुमार ने घटनास्थल पर जाकर बचाव दल का मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का शोक और निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और तुरंत ही अधिकारियों से सारी जानकारी ली। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि जो लोग घायल हुए हैं, उनका सबसे अच्छा इलाज तुरंत शुरू किया जाए, और जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवारों को मुआवज़ा देने का काम जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए। इसके साथ ही, सीएम ने हादसे के कारणों की पूरी जाँच करने और सड़क सुरक्षा के नियमों को और भी सख्ती से लागू करने को कहा है, क्योंकि अल्लूरी सीताराम राजू जिले की घाट सड़कें बहुत खतरनाक हैं और यहाँ गहरी खाई होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।

Image

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews