हैदराबाद में 24 लाख रुपए में हुई भगवान गणेश के लड्डू की नीलामी, सालों से चल रही है परंपरा

हैदराबाद में 24 लाख रुपए में हुई भगवान गणेश के लड्डू की नीलामी, सालों से चल रही है परंपरा

हैदराबाद, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में इस वक्त गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के शहरों में ढेर सारे गणेश पांडाल लगाकर यहां 10 दिनों के लिए बप्पा को विराजित किया गया है।10 दिन पूरे हो गए हैं और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरु हो गया है। इसी बीच हैदराबाद से कमाल की खबर सामने आई है।

हैदराबाद में भगवान गणेश को चढ़ाए गए लड्डू की नीलामी की गई है। इस लड्डू को 24.60 लाख रुपए में नीलाम किया गया है। 21 किलोग्राम के इस लड्डू को बालापुर के टीआरएस नेता वांगेटी लक्ष्मा रेड्डी ने खरीदा है।

इससे पहले भी साल 2021 में लड्डू की बोली लगाई गई थी। इस समय ये लड्डू 18.90 लाख रुपए में बिका था। वहीं साल 2019 में इसकी कीमत 17.60 लाख रुपए थी। साल 2020 में पैंडेमिक के चलते की नीलामी नहीं हुई थी और यह लड्डू मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को दिया गया था।

Must Read- Bhopal : सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द सस्ता होगा किराया, मिलेंगे ये फायदे

यहां हो रही लड्डू की नीलामी का इतिहास बहुत पुराना है, जो साल 1994 से चल रहा है। पहला लड्डू यहां 450 रुपए में नीलाम हुआ था, उसके बाद से ही परंपरा लगातार जारी है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर लोग इस नीलामी में हिस्सा लेते हैं। लोगों का कहना है कि यह सुख समृद्धि लेकर आता है।

गणेश विसर्जन के चलते आज हैदराबाद में छुट्टी घोषित कर दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर सभी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews