लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 98 शिक्षक निलंबित, 2300 का रोका वेतन, 500 से ज्यादा को नोटिस जारी

mp news suspended

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां परिषदीय विद्यालयों के विशेष निरीक्षण अभियान में गैरहाजिर और काम में लापरवाही बरतने पर 2968 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वही निरीक्षण रिपोर्ट न भेजने वाले 12 जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़े..हाई कोर्ट का अहम फैसला, कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 4 हफ्तों में मांगा जवाब, अनुकंपा नियुक्ति पर अपडेट

इसके तहत 98 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है वही 2323 का वेतन रोकने के साथ 547 से स्पष्टीकरण मांगा गया। खास बात ये है कि सितंबर के पहले पखवाड़े की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।वही महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने विशेष निरीक्षण अभियान सोमवार 19 से 30 सितंबर तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बीएसए को निर्देश हैं कि वे जिले के दूरस्थ चार ब्लॉकों का चयन करें और खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को रोजाना सुबह 6 बजे से जिला मुख्यालय बुलाकर चिह्नित विद्यालयों में निरीक्षण के लिए भेजें। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करें।

यह भी पढ़े..MP : लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, लिपिक सहित 6 तत्काल प्रभाव से निलंबित, 5 को नोटिस जारी

माना जा रहा है कि पहले पखवाड़े की निरीक्षण रिपोर्ट न भेजने वाले 12 जिलों मथुरा, अलीगढ़, प्रयागराज, बलिया, पीलीभीत, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, देवरिया, महाराजगंज, जालौन, फर्रुखाबाद और हापुड़ के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। महानिदेशक ने इसे घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी जिलों को अगले निरीक्षण अभियान का ब्योरा अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews