Hindi News

कांग्रेस को 3 झटके: कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता BJP में शामिल, इस दिग्गज ने भी छोड़ी पार्टी

Written by:Pooja Khodani
Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की राजनीति में इन दिनों दलबदल का सिलसिला तेजी से चल रहा है। आए दिन नेता, विधायक, मंत्री मौके की नजाकत को देखते हुए पार्टी बदल रहे है। अब पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरगोबिंदपुर से कांग्रेस विधायक बलविंदर लाडी (Balwinder Ladi) फिर बीजेपी में शामिल हो गए है।वही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

यह बी पढ़े.. कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर! इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी, जानें नई अपडेट

हैरानी की बात ये है कि पंजाब के हरगोविंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी  ने 46 दिनों में तीसरी बार पार्टी बदली है। यह दूसरा मौका है जब वे बीजेपी में शामिल हुए है।इससे पहले वे 28 दिसंबर को बीजेपी में शामिल हुए थे, इसके बाद वे 3 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुए,लेकिन अब टिकट कटने से नाराज होकर वे वापस बीजेपी में शामिल हो गए।इधर, उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अमरोहा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सलीम खान पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं और उन्होंने कांग्रेस पार्टी में ‘कम्युनिकेशन गैप’ का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े.. MP News: सागर में ROB की मिट्‌टी धंसी, 2 इंजीनियरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

इसके अलावा उत्तराखंड में भी कांग्रेस (Uttarakhand Congress) को झटका लगा है। कांग्रेस नेता मोहन पाठक (Congress leader Mohan Pathak) ने उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद (BJP) और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की अध्यक्षता में रामनगर में भाजपा का दामन थाम लिया है।मोहन पाठक का नाम कुमाऊं की राजनीति में बड़े नामों में शामिल है। मोहन पाठक राज्य आंदोलनकारी हैं। वे शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे थे। पूर्व सीएम एनडी तिवारी के करीबी मोहन पाठक के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews