हजारों होमगार्डों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, मानदेय में होगी 5000 तक वृद्धि! जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

MP NEWS

शिमला,डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के होमगार्डों (Himachal home guards) के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही होमगार्डों का पांच हजार तक मासिक मानदेय बढ़ने वाला है। इसको लेकर वित्त विभाग ने गृह रक्षा विभाग को पत्र लिखा है।चुंकी सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) का आदेश हैं कि होमगार्डों को भी पुलिस कांस्टेबलों (6th Pay Commission) के बराबर मासिक वेतन या मानदेय देने के आदेश लागू होंगे।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment 2022: 34 पदों पर निकली है भर्ती, 28 अप्रैल लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में वर्तमान में गृहरक्षकों के 6000 पद भरे गए है। इनमें करीब 5,500 होमगार्ड पुलिस विभाग समेत विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। ऐसे में नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों के वेतन के साथ मिलान कर इन्हें 675 रुपये दिहाड़ी दी जा रही है,  हालांकि इसे भी वर्ष 2017 मे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बढ़ाया गया था। इधर, छठे वेतन आयोग के लागू होने के बाद प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों का वेतन भी बढ़ा है, ऐसे में होम गार्ड कई बार इसे बढ़ाने की मांग कर चुके है।

इस संबंध में हिमाचल  सरकार (Himachal Pradesh Government) के गृह विभाग ने एक पत्र भेजकर मानदेय बढ़ाने का आग्रह किया, वही वित्त विभाग ने राज्य गृह रक्षा विभाग ने एक विस्तृत प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए हैं। इसमें वित्त विभाग ने गृहरक्षकों की कुल संख्या मांगी है, कि किस जिले में कितने होमगार्ड नियुक्त किए गए हैं। मौजूदा प्रस्ताव के अनुसार उनका मासिक मानदेय बढ़कर अब 25000 रुपये के आसपास किया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP: पुरानी पेंशन बहाली पर बड़ी अपडेट, शिक्षकों में बढ़ा आक्रोश, 1 मई को भोपाल में बड़ा महासम्मेलन

वही हिमाचल प्रदेश के लाखों पेंशनरों (Himachal Pradesh Pensioners) के लिए अच्छी खबर है। बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ जून में मिलेगा। इससे 7 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निर्देश दिए है कि मई तक सभी पात्र लाभार्थियों का डाटा एकत्र कर जून में पहली तिमाही की पेंशन का भुगतान किया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews