Hindi News

इस दिन होगा 18 महीने के बकाया DA Arrears पर फैसला! 1 करोड़ कर्मचारियों को होगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
इस दिन होगा 18 महीने के बकाया DA Arrears पर फैसला! 1 करोड़ कर्मचारियों को होगा लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स (Central Government Employees-Pensioner) के बड़ी खबर है।  7th Pay commission 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता-राहत और डीए कैलकुलेशन में बदलाव के बाद 18 महीने से अटके डीए एरियर पर जल्द फैसला हो सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामला पीएम मोदी के पास जाने के बाद दिसंबर में इस पर कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ चर्चा हो सकती है, जिसमें इसका रास्ता साफ हो सकता है और कर्मचारियों की सैलरी में 2 लाख तक का उछाल देखने को मिलेगा।हालांकि सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. युवाओं के लिए खुशखबरी, MP में लागू हुई ये योजना, मिलेगा 50 लाख तक का लाभ

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत करने के बाद 7th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees Pensioner)को 1 जुलाई 2021 से इसका लाभ भी मिलना शुरु हो गया है, लेकिन 18 महीने  1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक के डीए एरियर (18 Month DA Arrears) पर अबतक फैसला नहीं हो पाया है, जिसका 1 करोड़ कर्मचारियों को करीब डेढ़ साल से इंतजार है।

इस संबंध में नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) ने सरकार के सामने मांग रखी है कि 18 महीने से अटके डीए एरियर को बहाल करने के बाद इसकी राशि एकमुश्त के रुप में दी जाए, ताकी कर्मचारियों को राहत मिल सकते। वही भारतीय पेंशनभोगी मंच (BMS) ने DA-DR के एरियर के भुगतान को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है और अपील की है कि इस पर जल्द फैसला लें और वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) को एक जनवरी, 2020 से 30 जून 2021 के बीच के बकाया DA/DR के एरियर को जल्द जारी करने का निर्देश दें।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज ने सीएम राइज स्कूलों को लेकर दिए निर्देश, MP में 9200 स्कूलों को शुरू करने कार्यवाही तेज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर 2021 में इस संबंध में बड़ी बैठक हो सकती है और नए साल से पहले इस पर अंतिम फैसला हो सकता है।इससे कर्मचारियों को 2 लाख तक का फायदा मिलेगा।इसमें 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख से अधिक पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR)का लाभ मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हाल ही में हुए डीए कैलकुलेशन में बदलाव के बाद संभावना जताई जा रही है कि फैसला जल्द हो सकता है।

ऐसे समझे कैलकुलेशन

  1. लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच हो सकता है।
  2. लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर दिया जाएगा।
  3. जिस कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे तीन महीने का डीए एरियर(4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिलेगा।
  4. जिस कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।(यह उदाहरण के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें बदलाव हो सकता।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews