पेंशनरों को बड़ी राहत, पोर्टल पर ये सुविधा फिर शुरू, पेंशन में मिलेगा बड़ा लाभ

pension news

सहारनपुर/ गोरखपुर,डेस्क रिपोर्ट। यूपी के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। सामाजिक पेंशन योजना पोर्टल को फिर से शुरू कर दिया है। इसके तहत सामाजिक पेंशन योजना पोर्टल पर वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना के पात्र लाभार्थी की पेंशन को पुन: शुरू कर दी है। अब अपात्र घोषित हो जाने पर अगर किसी व्यक्ति की पेंशन बंद हो जाती है तो वह इस पोर्टल से सहायता ले सकता है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को अगले महीने मिलेगी गुड न्यूज! 40 हजार से ज्यादा बढेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा, जानें ताजा अपडेट

दरअसल, sspy.up.gov.in पोर्टल पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा था, जिसके चलते पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस पोर्टल को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। वार्षिक सत्यापन के बाद अगर कोई मृतक या अपात्र घोषित हो जाता है और उसकी पेंशन बंद हो जाती है तो वह पोर्टल पर सहायता ले सकता है। रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढे.. MP: बुधवार से चलेगी हमसफर एक्सप्रेस, इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, 4 ट्रेनें निरस्त, देखें शेड्यूल

किसी भी वृद्ध, दिव्यांगजन या विधवा महिला को अपनी पेंशन पुनः शुरू करवाने के लिए नए सिरे से आवेदन करने की जरूरत नहीं बल्कि संबंधित विभाग में जाकर कुछ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर सामाजिक पेंशन पोर्टल पर उस लाभार्थी की पेंशन को पुनः शुरू किया जा सकेगा। रेल मंत्री के आदेश के उपरांत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) द्वारा सामाजिक पेंशन योजना पोर्टल पर वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के पात्र लाभार्थी की पेंशन को पुनः प्रारंभ करने की सुविधा प्रदान कर दी गई है।

यूनिक आईडी कार्ड अनिवार्य

इसके अलावा यूपी शासन के निर्देश पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों के लिए यूनिक आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया है। आईडी नहीं बनवाने पर पेंशनरों को पेंशन समेत शासन से मिलने वाली तमाम योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।इसके लिए विभाग आज सोमवार 18 से 28 जुलाई तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कार्यालय में शिविर आयोजित होगा।दिव्यांगजन, दिव्यांग प्रमाण की स्पष्ट छायाप्रति, आधार कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति, सादे कागज पर हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान, माता-पिता-पति-पत्नी का नाम, मोबाइल नम्बर, एक नवीन फोटो अभिलेख-विवरण दस्तावेज जरूरी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews