इन पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, एक साथ मिलेगी 4 महीने की पेंशन राशि, निर्देश जारी

pensioner pension

सोनीपथ, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा के सोनीपथ से पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेंशन योजना के तहत एचआइवी पॉजिटिव मरीजों को एक साथ 4 महीने की पेंशन दी जाएगी। इसके अंतर्गत एचआइवी पॉजिटिव को हर महीने 2250 रुपये पेंशन के तौर पर मिलेंगे।इसके लिए मुख्यालय की तरफ से जिला स्वास्थ्य विभाग को राशि जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी 3 बड़ी सौगातें! 40000 से 1.45 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, जानें ताजा अपडेट

जानकारी के अनुसार, हरियाणा एचआइवी कंट्रोल सोसायटी की तरफ से पेंशनरों यानि एचआइवी पॉजिटिव मरीजों के लिए सहायता सहयोग राशि की योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत एचआइवी पॉजिटिव को हर महीने 2250 रुपये दिए जाएंगे।मुख्यालय की तरफ से फैसला किया गया है कि इन मरीजों को अब चार महीने की पेंशन एकसाथ दी जाएगी। इसके लिए मुख्यालय ने राशि जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, जिले में 348 एचआइवी पॉजिटिव मरीजों का नाम सूची में शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख से कम है और वे नियमित रूप से दवा ले रहे है। इन मरीजों के लिए पेंशन राशि जारी कर दी गई है जो जल्द ही उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इन मरीजों को दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन की राशि भेजी गई है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: नया सिस्टम एक्टिव, 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

वही स्वास्थ्य विभाग ने सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 400 लोगों का डाटा मुख्यालय को पेंशन के लिए भेजा है।यहां से मंजूरी मिलते ही इन्हें भी पेंशन योजना का लाभ मिलने लगेगा।नागरिक अस्पताल में 1500 एचआइवी पॉजिटिव मरीज पंजीकृत हैं, लेकिन सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उन लोगों की लिस्ट मांगी गई है, जिन पर सभी शर्ते और नियम लागू होते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews