चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, इन्हें मिली नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

bjp

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की हलचल के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और लक्षद्वीप में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। फुंचोक स्टेनज़िन (Phunchok Stanzin) को भाजपा की लद्दाख इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वही केएन कास्मिकोया (KN Kasmikoya) को लक्षद्वीप बीजेपी (Lakshadweep BJP) का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, कलेक्टरों को मिले ये निर्देश, सभी जिलों को होगा लाभ

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में संगठन स्तर पर हुई इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है। स्टेनजिन ने लद्दाख से लोकसभा सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल की जगह तो वही कास्मिकोया ने लक्षद्वीप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (Ladakh/Lakshadweep BJP President) के रूप में अब्दुल खादर हाजी की जगह ली है।

यह भी पढ़े.. इस IPS अधिकारी ने की नौकरी छोड़ने की घोषणा, भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

बता दे कि फुंचोक स्टेनजिन इससे पहले बीजेपी के लद्दाख के उपप्रधान और हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह के कार्यकारी काउंसिलर भी रह चुके हैं।माना जा रहा है कि आने वाले समय में जम्मू कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख में भी चुनाव कराए जा सकते हैं।

bjp state president

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews