पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान, वैक्सीन को लेकर कही ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान, वैक्सीन को लेकर कही ये बात

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।  समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के वैक्सीन (Vaccine) लगवाने के बाद अब उनके बेटे पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने वैक्सीन को लेकर बड़ी बात कही है।  अखिलेश यादव ने कहा कि हम भाजपा (BJP) के टीके के खिलाफ थे “भारत सरकार” के टीके का हम स्वागत करते हैं । उन्होंने ट्वीट किया हम भी टीका लगवाएंगे। उधर अखिलेश के बयान पर भाजपा ने चुटकी ली है।

ये भी पढ़ें – शिवराज के नए OSD को कांग्रेस ने बताया मोदी विरोधी, नरोत्तम बोले- CM से करूँगा बात

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टीका लगवाने की जानकारी ट्वीट कर देते हुए लिखा – जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा कर दी कि वो टीके लगवायेगी। अखिलेश ने आगे लिखा –  हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर भारत सरकार के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे और टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी टीका लगवाने की अपील करते हैं।

उधर अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश को वैक्सीन के बारे में दिए गए अपने पहले बयान पर माफ़ी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – यहाँ कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी और वैक्सीनेशन में आई तेजी

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वैक्सीन को लेकर पहले कहा था कि मैं टीका नहीं लगवाउँगा। ये टीका  तो भाजपा वालों का है।  मैं इसपर कैसे विश्वास कर सकता हूँ।  अखिलेश के बयान के बाद बहुत हंगामा हुआ था। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का अपमान बताते हुए अखिलेश यादव से माफ़ी मांगने के लिए भी कहा था।

ये भी पढ़ें – महात्मा गांधी की पड़पोती को 7 साल की सजा, धोखाधड़ी जालसाजी के गंभीर आरोप

लेकिन अब अखिलेश यादव ने पिता मुलायम  सिंह यादव के टीका लगवा लेने के बाद खुद भी टीका लगवाने की बात कही है।  जो अब चर्चा में हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews