हजारों पेंशनरों के लिए बड़ी अपडेट, 30 से पहले पूरा करें ये काम, रुक सकती है अप्रैल की पेंशन

pension news

अलीगढ़, डेस्क रिपोर्ट।Pension News. उत्तर प्रदेश के पेंशनरों (UP Pensioners) के लिए बड़ी अपडेट है। अलीगढ़ फतेहपुर और जौनपुर जनपद के लाखों वृद्धा पेंशन धारक  जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को सेवा केंद्र पर जाकर आधार नंबर और मोबाईल नंबर से लिंक करवा लें, वरना आपकी अप्रैल-मई की पेंशन (Pension ) की किस्त रूक सकती है।इसके लिए 30 अप्रैल का समय दिया गया है। यूपी शासन ने पेंशन का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े..Vyapam Recruitment 2022: 24 अप्रैल को होगी पटवारी परीक्षा, 301 पदों पर होगी भर्ती, जानें नियम-परीक्षा पैटर्न

दरअसल,  यूपी सरकार द्वारा बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन योजना के माध्यम से 1000 रुपये मासिक की दर से पेंशन प्रदान की जाती है।इसके लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए। अलीगढ़ जनपद में कुल 61.71 हजार पेंशनर हैं, 20 अप्रैल तक 21,019 लाभार्थियों की ही ई-केवाईसी और बैंक से आधार लिंक हो सका है, अभी करीब 40-50 हजार बुजुर्गों का ब्योरा की पेंशन पोर्टल पर फीड नहीं किया गया है, ऐसे में  गांवों में तैनात पंचायत सचिवों की लापरवाही से जिले के करीब 40 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर अटक सकती है।अगर जल्द से जल्द इन पेंशनरों ने अपने आधार कार्ड को अपने खाते से लिंक नहीं कराया है, ऐसे लिंक न हुई पेंशन की अगली किश्त रुक सकती है।इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की तरफ कई बार आदेश जारी किया जा चुका है।

फतेहपुर जिले में भी 43 हजार बुजुर्गों की पेंशन खतरे में आ गई है।पंचायत सचिवों द्वारा वृद्धा पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के आधार कार्ड की अबतक फीडिंग पेंशन पोर्टल नहीं की गई है, ऐसे में यह बुजुर्ग पेंशन पोर्टल में आधार प्रमाणीकरण के लिए हर दिन दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। चुंकी अब पेंशन उसी को मिलेगी, जिसका बैंक खाता व पेंशन पोर्टल का रिकार्ड आधार से लिंक होगा। अभी तक 18 हजार बुजुर्ग ही आधार प्रमाणीकरण से जुड़ पाए हैं। अब भी 43 हजार से ज्यादा बुजुर्ग बिना प्रमाणीकरण के योजना में जुड़े हुए हैं।  वही   इधर, जौनपुर जनपद के 1.36 लाख वृद्धा पेंशन धारकों को भी 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Board: जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस बार टॉपर लिस्ट भी आएगी, ऐसे करें चेक

पेंशनधारी आधार कार्ड को पेंशन से लिंक कराना कराने के लिए जनसेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन के कागज, बैंक पासबुक, आधार कार्ड से जुड़े नंबर वाला मोबाइल पर ले जाना होगा। पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड को पेंशन से लिंक किया जाता है, ऐसे में पेंशनरों को न सिर्फ वृद्धावस्था पेंशन पोर्टल पर आधार को अपलोड करना होगा, पेंशन वाले खाते से संबंधित बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार विवरण की कॉपी जमा भी करनी होगी।इधर, यूपी शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशनरों से अपील की गई है कि जल्द से जल्द आधार लिंक करवा लें, इसके लिए गांव-गांव अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं और ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी गई है।ये सभी पेंशनधारकों की सूची बनाकर उनके खाते अपडेट कराएंगे। शहरी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र प्रभारी इस कार्य को करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews