Hindi News

BJYM ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट, 2024 के लिए युवा ब्रिगेड को तैयार करने में जुटी बीजेपी

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। BJYM राष्ट्रीय पदाधिकारी सूची में कुल 22 नाम हैं जिन्हें अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी द्वारा घोषित सूची में कहा गया है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है।

मप्र में 10% EWS आरक्षण पर HC का आदेश, नियुक्तियों पर होगी प्रोविजनल नियुक्ति की शर्त

2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी सहित सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव के लिए बीजेपी अपनी युवा ब्रिगेड को मजबूत करने में जुटी है और इसी सिलसिले में युवा मोर्चा में कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इनमें तेजिंदर पाल सिंह को राष्ट्रीय मंत्री और रोहित चहल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी के साथ प.बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा सहित कई राज्यों से पदाधिकारियों का चयन कर नियुक्ति की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews