Budget 2022-23 : पेट्रोल- डीजल के बढ़ेंगे दाम, जानें कितना होगा महंगा

Budget 2022-23 : पेट्रोल- डीजल के बढ़ेंगे दाम, जानें कितना होगा महंगा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को पेश Budget 2022-23 में पेट्रोल डीजल को लेकर एक अहम् घोषणा की है।  इस घोषणा के बाद अब पेट्रोल और डीजल दोनों महंगे हो जायेंगे। सरकार ने  नॉन ब्लेंडेड पेट्रोल- डीजल पर 2 रुपये एक्स्ट्रा एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। अच्छी बात ये है कि ये वृद्धि अक्टूबर से प्रभावी होगी।

मोदी सरकार के Budget 2022-23 में आम आदमी को पेट्रोल – डीजल की महंगाई पर फिर झटका लगा है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच लोग उम्मीद कर रहे थे कि सरकार पेट्रोल – डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कुछ कम करेगी लेकिन हुआ इसका उलटा, सरकार ने 2 रुपये एक्स्ट्रा एक्साइज ड्यूटी लगा दी है।

ये भी पढ़ें – Union Budget 2022 : क्रिप्टो व्यापार, NFT सहित डिजिटल मुद्रा पर बड़ी घोषणाएं, बाजार निवेशकों को इस तरह होगा लाभ

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि  01 अक्टूबर से लागू करने की घोषणा की है इसका साफ मतलब है कि जिन पांच राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में चुनाव हो रहे हैं वहां के मतदाता की नाराजी सरकार को ना झेलनी पड़े। 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद पेट्रोल 2 रुपये से ढाई रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो जायेगा।

ये भी पढ़ें – Budget 2022-23 : टैक्सपेयर को बड़ी राहत, अपडेट कर सकेंगे पिछले IT रिटर्न, करना होगा ये

ये होता है नॉन ब्लेंडिंग पेट्रोल- डीजल 

सादा पेट्रोल- डीजल को नॉन ब्लेंडेड पेट्रोल डीजल कहते हैं। एक्स्ट्रा प्रीमियम, स्पीड जैसे ब्रांड ब्लेंडेड की श्रेणी में आते हैं।  जबकि ब्लेंडेड फ्यूल में एथेनॉल मिलाया जाता है। सरकार बढ़ते प्रदूषण के लिए को नियंत्रित करने के लिए एथेनॉल के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews