हरियाणा के यमुनानगर में लोगों पर गिरा जलता हुआ रावण, कई लोग घायल

हरियाणा के यमुनानगर में लोगों पर गिरा जलता हुआ रावण, कई लोग घायल

यमुनानगर, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा (Haryana) के यमुनानगर (Yamunanagar) में रावण दहन (Ravana Dahan) के दौरान एक बड़ा हादसा देखा गया। हालांकि, हादसा अपनी भयावहता पर नहीं पहुंच पाया और टल गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। पूरी घटना की एक वीडियो सामने आई है जिसमें पुतला गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुरानी परंपराओं के मुताबिक दशहरा के मौके पर रावण दहन किया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान राम ने इस दिन रावण का वध किया था। तभी से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है।

Must Read- पटना से जम्मू तक धूं-धूं कर जल उठे रावण के पुतले, बुराई पर अच्छाई की हुई जीत

कोरोना महामारी के कारण देश भर में कोई भी त्यौहार धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा था। अब सब कुछ ठीक है यही वजह है कि दशहरे पर लोग उत्साह के साथ रावण दहन करने के लिए पहुंचे थे। इसी उत्साह के बीच अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को परेशान कर दिया।

घटना की जो वीडियो सामने आई है उसमें देखा जा रहा है कि रावण को आग लगाई गई। रावण जल भी चुका है लेकिन उसके ढांचे में आग लगी हुई है और वह अचानक ही वहां खड़े हुए लोगों पर गिर पड़ा। रावण के अंदर आतिशबाजी के लिए जो बम पटाखे लगाए गए थे वह भी एक साथ फूटने लगे जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews