
लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। पिछले दिनों IPS अधिकारी कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने नौकरी से VRS लेकर भाजपा में जाने की घोषणा की तो आज मंगलवार को योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हुए समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली।
राज्यपाल को भेजे इस्तीफे को अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर गंभीर आरोप लगाए। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन और समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते हुए लिखा कि मैंने बहुत मनोयोग से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है लेकिन दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।
ये भी पढ़ें – दीवारों पर स्वच्छता जमीन पर गंदगी, कैसे बनेंगे NO.1?
स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफा देते ही चर्चा शुरू हो गई थी कि समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगे। चर्चांओं पर आधे घंटे में ही विराम लग गया जब अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर अपने साथ फोटो शेयर करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा में स्वागत किया। अखिलेश यादव ने लिखा – सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, ICU में भर्ती
दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं। pic.twitter.com/ubw4oKMK7t
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) January 11, 2022
सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा#बाइसमेंबाइसिकल pic.twitter.com/BPvSK3GEDQ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

