CBSE Board Exam 2022: अब इस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं टर्म-1 के नतीजे! जानें बोर्ड की नई अपडेट

CBSE Board 10th-12th

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2021-22 टर्म 1 (CBSE Board Class 10th, 12th Term-1 Result ) के नतीजे जल्‍द जारी हो सकते है, हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मगर टर्म 1 स्‍कोरकार्ड फरवरी 2022 में जारी होने की संभावना है।उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in . से देख सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर बदले मौसम के मिजाज, आज इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट, इन राज्यों में बारिश

दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board 2022) द्वारा 1 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 के बीच कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2021-22 टर्म 1 आयोजित की गई थी और अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। पहले खबर आ रही थी कि आज 24 जनवरी 2022 को रिजल्ट जारी किया जाएगा, लेकिन अब छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि बोर्ड अधिकारी ने यह कंफर्म कर दिया है कि रिजल्‍ट आज जारी नहीं किए जाएंगे।लेकिन परिणाम जनवरी के आखिरी में या फरवरी के शुरू में जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: सांसद-विधायक समेत 10550 पॉजिटिव, भोपाल-इंदौर में स्थिति गंभीर, CM का बड़ा बयान

अब संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2022 महीने के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हाल ही में CBSE बोर्ड की ओर से कहा गया था कि बोर्ड टर्म 1 के रिजल्‍ट को पास या फेल या अनिवार्य रिपीट के रूप में घोषित नहीं करेगा। वे केवल प्रत्येक छात्र द्वारा अपने संबंधित विषयों में सुरक्षित अंक देंगे।  एक बार जारी होने के बाद कक्षा 10वीं- 12वीं के स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

CBSE Board Class 10th, 12th Term-1 Result ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • छात्र अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें और छात्र cbseresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
  • CBSE Board Class 12th Term-1 Result के लिंक पर क्लिक करें। अब अगले चरण में अपना रोल नंबर, जन्मतिथि व अन्य मांगी गई डिटेल्स को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  •  स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित कर दिया जाएगा। इसे सेव कर लें या प्रिंट करा लें।
  • छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker app) और उमंग ऐप (UMANG app) पर भी अपना स्‍कोर चेक कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews