CBSE Result : ईद की छुट्टी पर भी काम कर रहा सीबीएसई स्टाफ, जल्द जारी हो सकते हैं परिणाम

cbse

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों को रिजल्ट घोषित किए जाने का इंतजार है। बोर्ड भी जल्द ही 10वीं-12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है और इसीलिए आज ईद वाले दिन भी सीबीएसई स्टाफ काम कर रहा है।

जयवर्धन सिंह ने कसा तंज- “ऑक्सीजन की कमी नहीं हाजमोला के रिएक्शन से मरे होंगे लोग”

21 जुलाई को ईद की गजेटेड छुट्टी पर भी सीबीएसई स्टाफ काम कर रहा है ताकि 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द घोषित किए जा सकें। इसे लेकर एक दिन पहले ही सीबीएसई बोर्ड ने देश के सभी स्कूलों को नोटिस जारी करतते हुए कहा था कि ईद के राजपत्रित अवकाश पर भी सीबीएसई रीजनल ऑफिस और परीक्षा विभाग अवकाश पर भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम करेंगे। बता दें कि क्लास 12 रिजल्ट 2021 फाइनल रूप देने की अंतिम तारीख 22 जुलाई है। बोर्ड ने कहा कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा की तारीख पर फैसला करना बाकी है। परिणाम जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि इस साल परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। कक्षा 12 का परिणाम बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रदर्शन करने वाले विषयों के आधार पर किया जायेगा। कक्षा 12 के मूल्यांकन कक्षा 10 के परिणाम (30 %) पर, कक्षा 11 का परिणाम (30 %) पर जबकि कक्षा 12 के परिणाम (40 %) Unit Test / Mid-Term / Pre Board के आधार पर होगा। यह जानकारी CBSE ने उच्चतम न्यायलय (SC) में दी है। कक्षा 12 परिणाम योजना पर आधारित होगी बोर्ड परीक्षा (board exam)  में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 विषयों के आधार पर कक्षा 10 के परिणाम का 30 प्रतिशत, कक्षा 11 के परिणाम का 30 प्रतिशत, कक्षा 12 के यूनिट टेस्ट/मध्यावधि-प्री-बोर्ड के आधार पर परिणाम का 40 प्रतिशत अंतिम परीक्षा पर आधारित होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews