मातम में बदली खुशियां: विदाई के दौरान दुल्हन की Heart Attack से मौत, मचा हड़कंप

indore

सोनपुर, डेस्क रिपोर्ट। ओडिशा (Odisha) के सोनपुर जिले (Sonpur district) से बड़ी चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है।यहां विदाई के दौरान दुल्हन(Bride) इतनी रोई की उसको हार्ट अटैक (heart attack) आ गया और मौके पर ही उसकी मौत (Death) हो गई। तेजी से घटे इस घटनाक्रम के बाद दुल्हा (Groom) और बाराती भी आवक रह गए और पलभर में खुशियां मातम में बदल गई ।इसके बाद दुल्हा बदहवास और आंखों में आंसू लेकर वापस लौट गया।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र में बादल छाने के आसार, यहां तेज बारिश और ओले की संभावना

दरअसल, शनिवार को पूरे रीति-रिवाजों के साथ सोनपुर जिले के जुलांडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी साहू की शादी(Marriage) बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन से हुई, जैसे ही विदाई का समय आया रोजी माता और भाई बहन से लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़ी, इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया और वो गिर पड़ी। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई रिश्तेदारों (Relatives) ने उसे उठाने की कोशिश की, मुंह पर पानी छिड़का, लेकिन उसे होश नही आया ।

यह भी पढ़े.. Bhopal News: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

इसके बाद रिश्तेदार और भाई मिलकर उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल (Hospital) ले गए जहां डॉक्टरों (Doctor) ने रोजी को मृत घोषित कर दिया।पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest)  को मौत की वजह बताया है। रोजी की Heart Attack से मौत के बाद घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही पूरे गांव में इस खबर(News) के बाद हड़कंप मच गया है। पूरे गांव में तनाव और मातम पसरा हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews