CM का बड़ा ऐलान-NPS वाले कर्मचारियों का नहीं कटेगा वेतन, 1 अप्रैल से 10000 तक बढ़कर आएगी सैलरी

employees news

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट।Old Pension Scheme,. राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की तैयारियों के बीच सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने पुरानी पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 1 अप्रैल 2022 से NPS वाले कर्मचारियों के वेतन से कटौती बंद होगी।वही अब तक जो भी पैसा कटा है उसका 10% भी ब्याज सहित मिलेगा। इससे कर्मचारियों को 2 हजार से लेकर 10 हजार तक फायदा मिलेगा।वही खिलाड़ियों के लिए भी 40 साल बाद पेंशन का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, सीएम ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश, अटक सकती है 11वीं किस्त!

दरअसल, सोमवार को विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल के सवाल पर जवाब देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 1 अप्रैल से NPS वाले कर्मचारियों के वेतन से कटौती को खत्म किया जाता है। 1 अप्रैल से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इससे हर कर्मचारी को प्रतिमाह 2000 से लेकर 10 हजार रुपए त का फायदा मिलेगा। वही अब तक काटे गए पैसे को पेंशनर्स  मेडिकल फंड की राशि RGHS में समायोजित करने के बाद बकाया रकम रिटायरमेंट के वक्त ब्याज के साथ वापस कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP: आज जबलपुर-इटारसी आएगी स्पेशल ट्रेन, छिंदवाड़ा से 2 नई ट्रेनें भी शुरू, देखें शेड्यूल

बता दे कि न्यू पेंशन स्कीम(NPS) के तहत जनवरी 2004 से भर्ती हुए कर्मचारियों के मूल वेतन से 10 फीसदी पैसा एनपीएस के लिए काटा जाता था, उतना ही पैसा राजस्थान सरकार मिलाती थी।लेकिन अब न्यू पेंशन स्कीम को खत्म कर दोबारा से पुरानी पेंशन लागू कर दी गई है। राज्‍य में न्‍यू पेंशन स्‍कीम के तहत सरकारी विभागों में 5 लाख 22 हजार कर्मचारी हैं, इसके अलावा 38000 कर्मचारी ऑटोनोमस बॉडीज में काम कर रहे हैं। वही सीएम ने खिलाड़ियों के लिए पेंशन योजना लागू करने का ऐलान किया। इसके तहत खिलाड़ियों को 40 साल की उम्र पूरी करने पर 20 हजार प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी। पेंशन के लिए पात्रता के नियम अलग से जारी किए जाएंगे

मार्च में रिटायर होंगे 726 कर्मचारी

सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि न्यू पेंशन स्कीम में 2016 से लेकर मार्च 2022 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या 2441 होगी। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2021 तक नई पेंशन वाले 1718 कर्मचारी रिटायर हुए हैं, जबकि इस साल मार्च तक 726 कर्मचारी रिटायर होंगे।न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों के वेतन से NPS अंशदान और सरकार के योगदान को मिलाकर करीब 25000 करोड़ रुपए ट्रस्टी बैंक में जमा किए गए है, इसमें 13.24% राशि शेयर मार्केट और विभिन्‍न कम्‍पनियों में लगाई गई है। निवेश की गई इस रकम की मौजूदा वैल्यू 31 हजार करोड़ से ज्यादा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews