सीएम ने नगर निगम चुनाव को लेकर पीएम मोदी से हाथ जोड़कर की ये अपील,पढ़ें पूरी खबर

सीएम ने नगर निगम चुनाव को लेकर पीएम मोदी से हाथ जोड़कर की ये अपील,पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावों (Delhi Municipal Corporation Election) को टाल दिया है। चुनाव टाले जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार (Central Government) पर गंभीर आरोप लगते हुए चुनाव टालने के लिए पत्र लिखने पर आपत्ति जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से हाथ जोड़कर अपील की कि चुनाव कैंसिल नहीं कीजिये।

अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 9 मार्च को दिल्ली चुनाव आयोग (Delhi State Election Commission) ने सुबह कहा कि आज शाम 5 बजे चुनावों की तारीखें की घोषणा करेगा। लेकिन 4 बजे केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिखी कि हम दिल्ली तीनों नगर निगमों को को एक कर रहे हैं इसलिए चुनाव टाल दीजिये और 5 बजे चुनाव आयोग ने चुनाव टालने का ऐलान कर दिया। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ होगा कि केंद्र सरकार ने सीधे किसी राज्य के चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए कहा है।

केजरीवाल ने सवाल किया कि केन्द्र में तो मोदी जी की सरकार सात – आठ साल से है। तीनों नगर निगमों को आठ साल में इन्होंने इकट्ठा क्यों नहीं किया। तारीखों के एलान के पहले क्यों पत्र लिखा, ये तो बहाना है मकसद तो चुनाव टालना था बीजेपी को लग रहा ह कि वो “आप” की लहर में बह जाएगी। इसलिए दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) टलवा दिए।

ये भी पढ़ें – NLIU मामले में सीएम शिवराज का बड़ा एक्शन, DGP-कमिश्नर को दिए जांच के निर्देश

केजरीवाल ने कहा कि ये दोनों चीजें देश के लिए अच्छी नहीं है। एक केंद्र सरकार का चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए चिट्ठी लिखना और चुनाव आयोग का केन्द्र सरकाए के सामने झुकना। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपील करता हूं, सरकारें आती-जाती रहेंगी। कल आप नहीं होंगे, मैं नहीं रहूंगा, हम इम्पोर्टेन्ट नहीं हैं, लोग इम्पोर्टेन्ट  नहीं है, पार्टियां इम्पोर्टेन्ट नहीं हैं, देश इम्पोर्टेन्ट है।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा सरकार के कहने पर चुनाव आयोग चुनाव टालता है तो इससे आयोग कमजोर होता है। आयोग कमजोर होता है तो देश कमजोर होता है। हम सबको मिलकर देश की रक्षा करनी है। किसी भी हालत में हमें, संस्थाओं को कमजोर नहीं होने देना है। वह बोले, मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है चुनाव कैंसिल मत कीजिए। यह जनतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

ये भी पढ़ें – Share Market : बाजार खुलते ही Sensex धड़ाम, Nifty भी लुढ़का

मुझे नहीं पता कि राज्य चुनाव् आयुक्त किस दबाव में हैं, कोई धमकी दी गई ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स किसकी धमकी दी गई या वो अप्रैल में रिटायर हो रहे हैं तो उन्हें कोई पोस्ट रिटायरमेंट कोई लालच दिया गया है, मुझे नहीं पता कि क्या दिया गया है लेकिन वो तुरंत एक घंटे के अंदर चुनाव टालने के लिए तैयार हो गए। ये जनतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि मैं स्टेट इलेक्शन कमिश्नर से भी कहना चाहता हूं कि अगर आप ऐसे चुनाव टालेंगे तो जनतंत्र ही नहीं बचेगा।  मुझे नहीं पता आपको क्या धमकी दी गई, आप क्यों झुक गए।  आप पूरे देश को बाहर आकर बता दीजिए आपको क्या धमकी दी गई या दबाव डाला गया। पूरा देश आपके साथ है, लेकिन झुकिए मत।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोना पुरानी कीमत पर, ये है बाजार भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews