नेताओं पर कोरोना का कहर जारी, दो और बीजेपी विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव

बीजेपी विधायक

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर तेजी से बरप रहा है।आए दिन विधायक-मंत्री चपेट में आ रहे है।अब मेरठ जनपद में सरधना विधानसभा क्षेत्र (Sardhana Assembly Constituency) से बीजेपी विधायक संगीत सोम, उनकी बेटी और बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है। संगीत सोम पंचायत चुनाव (Panchayat Election 2021) के चलते इलाके में लोगों के बीच सक्रिय थे। वो लगातार रोड शो और नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे।

यह भी पढ़े.. MPPSC: एमपीपीएससी से जुड़ी काम की खबर, 30 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

बीजेपी विधायक (BJP MLA Sangeet Som) ने ट्वीट कर लिखा है कि सभी को राम राम ! मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरे पुत्र एवं पुत्री की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हम सभी होम कोरोंटाइन हैं। वह सभी बंधु जो विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए है कृपया अपनी कोरोना जांच अवश्य करा लें। आप सभी का मंगल हो प्रभु से यही कामना है।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर आज की बैठक में होगा फैसला

उधर, मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र(Hastinapur Assembly Constituency) से बीजेपी विधायक दिनेश खटीक (BJP MLA Dinesh Khatik) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिनेश बीते कई दिनों से पंचायत चुनावों में काफी जनसंपर्क तथा नुक्कड़ सभा कर रहे थे। विधायक दिनेश खटीक के साथ उनके परिवार के 4 लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह परिवार के साथ होम आइसोलेट हैं।वही संपर्क में आए नेताओं से जांच करवाने की अपील की है।

https://twitter.com/SangeetSomMLA/status/1386303809924726789

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews