टीवी के वॉल्यूम को लेकर छिड़ा झगड़ा, बहू ने दांत से चबा डाली सास की उंगली, पति पर बरसाए थप्पड़

टीवी के वॉल्यूम को लेकर छिड़ा झगड़ा, बहू ने दांत से चबा डाली सास की उंगली, पति पर बरसाए थप्पड़

ठाणे, डेस्क रिपोर्ट। टीवी के वॉल्यूम को लेकर या चैनल बदलने को लेकर हमने घर के बच्चों में तो वाद-विवाद देखा ही है। लेकिन क्या हो जब बड़े भी इस बात पर झगड़ने लग जाए। झगड़ने तक तो ठीक है लेकिन बात इतनी गंभीर हो जाए की पुलिस तक पहुंच जाए, यह थोड़ा हैरान करने वाला है। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले से सामने आया है। टीवी साउंड को लेकर शुरू हुए एक झगड़े के बाद बहू ने अपनी सास की उंगलियों को दांतों से काट दिया। इतना ही नहीं उसने अपने पति के साथ भी गाली गलौज और मारपीट की है।

यह पूरा मामला ठाणे के अंबरनाथ शहर के वडवाली खंड का है। यहां पर एक सोसाइटी में कुलकर्णी परिवार रहता है, यह घटना उन्हीं के घर की है। मामला कुछ यूं है कि सास सुबह भगवान की पूजा करते समय अपने भजन पढ़ रही थी। इसी वक्त बहू विजया तेज आवाज में टीवी चला रही थी, जिससे सास को परेशानी हो रही थी। उन्होंने बहू को टीवी का वॉल्यूम कम करने को कहा लेकिन उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।

Must Read- फैंस को पसंद नहीं आया Rohit Sharma का रवैया, वीडियो पर जमकर निकाला गुस्सा

सास के बार-बार टोकने की वजह से बहू को गुस्सा आ गया और उसने टीवी का वॉल्यूम और ज्यादा बढ़ा दिया। बहू की इस हरकत को देखकर सास ने टीवी बंद कर दी। टीवी बंद करते हैं दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई और देखते ही देखते बहू ने सास को गाली देना शुरू किया और मारामारी करते हुए उनके हाथ की तीन उंगलियों को दांत से काट दिया।

सास बहू के बीच चल रहे इस झगड़े को देखते हुए बेटा सौरभ बीच बचाव करने पहुंचा। अपने पति को बीच में आता देख विजया ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए धमकी दी। इसके बाद सास ने शिवाजी नगर थाने में बहू के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews