जल्द आएगी नई पेंशन स्कीम! इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, जानें EPFO की ताजा अपडेट

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।EPFO Pension Scheme: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। EPFO जल्द नई पेंशन योजना लाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका फायदा वर्तमान में संगठित क्षेत्र के वे कर्मचारी जिनका मूल वेतन (मूल वेतन और महंगाई भत्ता) 15,000 रुपये तक है, अनिवार्य रूप से ईपीएस-95 के तहत आते हैं, को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईपीएफओ 15,000 रुपये से ज्यादा की मंथली बेसिक सैलरी (Monthly Basic Salary) वाले कर्मचारियों को इस नई पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) की सौगात दी जा सकती है।पीएफ खाता धारक लंबे समय से ज्यादा पेंशन वाली स्कीम (Increased Pension Scheme) की मांग करते रहे हैं, ऐसे में कर्मचारी पेंशन योजना-1995 (EPS-95) के तहत अनिवार्य रूप से नहीं आने वाले कर्मचारियों के लिए भी एक नई पेंशन योजना लाने पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. SSC CHSL 2022: 5000 पदों पर भर्तियां, 7 मार्च लास्ट डेट, 90 हजार तक सैलरी, जानें परीक्षा पैटर्न

संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने मार्च में होने वाली सीबीटी की बैठक  में इसका प्रस्ताव लाया जा सकता है। EPFO की निर्णय लेने वाली शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की अगलने महीने 11-12 मार्च 2022 को गुवाहाटी में बड़ी बैठक होने जा रही है, ,इस बैठक में नई पेंशन स्कीम से जुड़े प्रस्ताव (Proposal of New Pension Scheme) पर चर्चा की जा सकती है। मीटिंग के दौरान पेंशन से जुड़े मुद्दों को लेकर CBT द्वारा गठित एक सब-कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews