Hindi News

आखिरकार सांसद के बच्चे के पिता के नाम का हुआ खुलासा ..

Written by:Harpreet Kaur
Published:

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सासंद नुसरत जहां के बेटे के पिता के नाम का खुलासा हो गया है, एक्ट्रेस ने अपनी जुबां से पिता का नाम नहीं बताया लेकिन कुछ दस्तावेज से यह बात साफ हो गई है। 26 अगस्‍त को एक बेटे की मां बनी नुसरत के बेटे के जन्म प्रमाण पत्र पर बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता का नाम पिता के तौर पर लिखा हुआ है। खास बात यह है कि इससे पहले एक्ट्रेस ने बच्चे के पिता के नाम की जानकारी देने से इनकार कर दिया था, बेटे के जन्‍म के बाद से ही ये सवाल उठ रहा था क‍ि इसका प‍िता कौन है, क्‍योंकि बच्‍चे से पहले ही नुसरत अपने पति न‍िख‍िल जैन से अलग होने की घोषणा कर चुकी हैं। नुसरत ने अपनी शादी को ‘अवैध’ करार द‍िया है।

रायसेन के शासकीय स्कूल में पढ़ाई के जगह बच्चों से करवाई जा रही सफाई, Video Viral

नुसरत जहां के बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में बच्‍चे का नाम य‍िशान दासगुप्‍ता ल‍िखा गया है, जबकि प‍िता के नाम वाली जगह पर देबशीष दासगुप्‍ता ल‍िखा गया है, बता दें कि एक्‍टर यश दासगुप्‍ता का ही असली नाम देबशीष है, ड‍िलेवरी के बाद अस्‍पताल से ड‍िस्‍चार्ज होने के बाद नुसरत के बच्‍चे को यश ने ही गोद में ​ले रखा था।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews