Hindi News

आगामी चुनावों से पहले पूर्व मंत्री समर्थकों के साथ BJP में शामिल, अध्यक्ष ने भी थामा दामन

Written by:Pooja Khodani
Published:
आगामी चुनावों से पहले पूर्व मंत्री समर्थकों के साथ BJP में शामिल, अध्यक्ष ने भी थामा दामन

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले सियासी हलचल के साथ दल बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। आए दिन मंत्री-विधायक और दिग्गज नेता मौके की नजाकत को देखते हुए दूसरे दलों में शामिल हो रहे है।वही कईयों की घर वापसी हो रही है। अब पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। इससे पहले सपा पूर्व विधायक और पूर्व सांसद सुशीला सरोज के दामाद मनीष रावत बीजेपी(UP BJP) में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े.. MP के इन स्कूली छात्रों को बड़ा तोहफा, 7 फरवरी से मिलेगा लाभ, पायलट प्रोजेक्ट भी लागू

दरअसल,शनिवार को अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी शारदा प्रताप शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक तथा नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा।हालांकि इसके संकेत उन्होंने पहले ही दे दिए थे। शनिवार को ही दिन में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। इस दौरान लखनऊ उन्नाव के बार अध्यक्ष व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। सभी नेताओं को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह 8 फरवरी को देंगे 300 करोड़ की सौगात, इन्हें मिलेगा लाभ, बढ़ेगी आय

शारदा प्रताप इससे पहले भी वर्ष 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे और 15 माह तक भाजपा में रहे थे और वे अखिलेश सरकार में मंत्री रहे थे। शुक्ला का चेहरा सरोजनीनगर विधानसभा सीट पर जाना पहचाना है, ऐसे में माना जा रहा है कि शुक्ला ब्राह्मण मतों को प्रभावित कर सकते है। शारदा प्रताप ने 1984 में सरोजनीनगर से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते थे, इसके बाद 1989 में जनता दल के टिकट और 2012 के चुनाव समाजवादी पार्टी से जीत हासिल की थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews