संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में होगी 50% की वृद्धि, कैबिनेट की मंजूरी

pm awas yojana

भुवनेश्वर, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के डीए में 11 प्रतिशत (7th Pay Commission) की बढ़ोतरी के बाद अब ओडिशा सरकार (Government of Odisha) ने संविदा कर्मचारियों (contract employees) को बड़ा तोहफा दिया है।नवीन पटनायक की कैबिनेट बैठक में संविदा कर्मचारियों के वेतन में 50 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इससे सरकार पर हर साल लगभग 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर में मिलेगा DA एरियर का लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

ओडिशा सरकार में कानून मंत्री प्रताप जेना ने कहा कि कैबिनेट (Cabinet Meeting) में सभी संविदा कर्मचारियों के वेतन में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। संविदा कर्मचारियों को अब प्रारंभिक नियुक्त कहा जाएगा और उनके मौजूदा पारिश्रमिक में नियुक्ति के पहले वर्ष से उनकी सेवाओं के नियमितीकरण तक 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। उनकी नियुक्तियां 6 साल बाद स्थायी की जाएंगी।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पेंशन को लेकर जल्द आ सकती है गुड न्यूज

ओडिशा मंत्रिमंडल ने संविदा नियुक्ति नियम, 2013 में आवश्यक संशोधन करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति लाभ मिलेगा। इससे ग्रुप बी, सी और डी श्रेणियों के सभी संविदा कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।राज्य सरकार ऐसे कर्मचारियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक के लिए हर साल लगभग 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews