कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, नियमों में संशोधन! इस तरह मिलेगा लाभ, 50000 तक मिलेगा वेतन

Govt employee news

demo pic

भुवनेश्वर, डेस्क रिपोर्ट। ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की नवीन पटनायक सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है, इसके तहत प्रवेश स्तर की नौकरियों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी जगह दी जाएगी, लेकिन इसके लिए सभी विभागों को वित्त विभाग की मंजूरी लेनी होगी। ।इसके लिए राज्य सरकार ने मासिक पारिश्रमिक में भी संशोधन किया है।

यह भी पढ़े..MP: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, 2023 को लेकर बनेगी रणनीति, नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

ओडिशा सरकार ने सभी विभागों में प्रशासनिक कैडर के प्रवेश स्तर की रिक्तियों को 50 प्रतिशत तक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों से भरने की अनुमति दे दी है,इसके लिए एक सरकारी सर्कुलर भी जारी किया गया है।हालांकि इसमें शर्ते निर्धारित की गई है, जिसके तहत प्रवेश स्तर की रिक्तियों के 50 प्रतिशत से अधिक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की पुन: नियुक्ति के प्रस्तावों के मामले में विभागों को वित्त विभाग की पूर्व सहमति लेनी होगी।

राज्य में प्रवेश स्तर पर लगभग 73,000 पद रिक्त हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मासिक समेकित पारिश्रमिक को भी फिर से संशोधित किया जाएगा।ओडिशा सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए भुगतान किए जाने वाले मासिक समेकित पारिश्रमिक को संशोधित किया है, इसके तहत समेकित मासिक पारिश्रमिक को वेतन स्तर 17 के लिए 50,000 रुपये, वेतन स्तर 15 और 16 के लिए 46,000 रुपये में संशोधित किया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन स्तर 11, 12, 13, और 14 में दोबारा रोजगार दिया जाएगा उन्हें 35,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। वेतन स्तर 5, 6, 7, 8, 9 और 10 में प्रतिमाह 20,000 रुपये मिलेंगे। वेतन स्तर 1, 2, 3 और 4 में पुनर्नियुक्ति के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रति माह 10,000 रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़े..र‍िटायर कर्मचार‍ियों को बड़ी राहत, जल्द होगा राशि का भुगतान, मिलेगा पेंशन का लाभ

सर्कुलर में कहा गया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पारिश्रमिक में पेंशन शामिल नही की जाएगी। इसके साथ ही इन कर्मचारियों को  डीए, एचआरए आदि जैसे कोई भत्ते भी स्वीकार्य नहीं होंगे। मुख्यमंत्री के स्तर पर सरकार की मंजूरी के साथ वित्त विभाग की सहमति प्राप्त करने के बाद इस तरह की नियुक्ति के कार्यकाल को अंतिम रूप दिया जाएगा।वित्त विभाग ने 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति पर मासिक समेकित पारिश्रमिक को भी संशोधित किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews