हजारों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा वेतन, भत्तों और पेंशन का भुगतान, राशि जारी

employee salary news

शिमला,डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल पथ परिवहन निगम ( HRTC Employees and Pensioners) के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन, भत्तों और पेंशन के लिए 60 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।इससे एचआरटीसी के 12,000 कर्मचारियों और 6,500 पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े..MP Weather: 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम, 8 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले दिनों राज्य सरकार और पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में पेंशन को लेकर मामला उठाया गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने फैसला लिया गया था कि निगम हर महीने समय पर 60 करोड़ रुपये की राशि जारी करता रहेगा ताकि वेतन और पेंशन का भुगतान समय पर हो सके। वही बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा 31 अगस्त को प्रदेश संयुक्त सलाहकार समिति के बैठक में पेंशनर्स के पक्ष में मांगों को मानने पर आभार जताते हुए निर्णयों को जल्दी से जल्दी लागू करवाने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए अपडेट,160 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें आयु-पात्रता

वही हाल ही में संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) में कहा गया था कि एचआरटीसी पेंशनरों को महीने की पहली तारीख को पेंशन मिलेगी।इसके बाद राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 60 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, इससे 12,000 कर्मचारियों के वेतन और भत्तों सहित 6,500 पेंशनरों की पेंशन का भुगतान किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews