यात्रियों के लिए अच्छी खबर! ट्रेन में अब मिलेगा चादर और कंबल, खत्म होगी झंझट

mp rail news today

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार को भारतीय रेलवे (Indian railway) द्वारा एक सूचना जारी की गई है। जो यात्रियों के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। बीते दिनों कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए AC बोगियों में बांटे जाने वाले कंबल, चादर और पर्दों को हटा दिया गया था,  लेकिन फिर से भारतीय रेलवे  यात्रियों को कंबल और चादर की सुविधा प्रदान करने वाला है। AC डिब्बों में reservation करने के बावजूद यात्रियों को कंबल और चादर ले जाने की झंझट होती थी।

यह भी पढ़े… MP News: वन विहार पर्यटकों के लिए अच्छी खबर! फिर शुरू हुई नाइट वन्य-प्राणी सफारी

रेलवे बोर्ड का कहना है कि कंबल और पर्दे की सुविधा (facilities) ट्रेनों में फिर से शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों की एक समस्या खत्म हो सकेगी। कोविड-19 गाइडलाइन के मुताबिक ट्रेन में इस प्रकार की सभी सुविधाओं पर पाबंदी (restriction) लगा दी गई थी। लेकिन हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे (Ministry of railway) की सूचना के मुताबिक इन प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया गया है। 2020 में कोरोना  महामारी देश में फैलने के कारण कई स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया था, जिसमें AC बोगियों में भी कंबल, पर्दे और चादर की सुविधाएं नहीं दी जा रही थी। जिससे पैसेंजर को काफी दिक्कतें भी आती थी। लेकिन अब यह समस्या उन्हें झेलनी नहीं पड़ेगी। इससे पहले भारतीय रेलवे ने ट्रेन में खाने की सुविधा प्रदान करने की भी घोषणा की थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews