त्र्यंबकेश्वर, शनिदेव और साईंबाबा के दर्शनों का अच्छा अवसर, IRCTC का ये प्लान है बेहतर ऑप्शन

त्र्यंबकेश्वर, शनिदेव और साईंबाबा के दर्शनों का अच्छा अवसर, IRCTC का ये प्लान है बेहतर ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। त्र्यंबकेश्वर, शनिदेव और साईंबाबा के भक्तों के लिए IRCTC ने एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) अनाउंस किया है। IRCTC का ये टूर अगले महीने जायेगा और आपको शिरड़ी, नाशिक और शनि शिगनापुर की धार्मिक यात्रा (IRCTC Religious Travel Tour Packages) कराएगा।

IRCTC ने एक बार फिर शिरड़ी, नाशिक और शनि शिगनापुर (IRCTC Shri Sai Baba Darshan With Nashik and Shani Shignapur) का स्पेशल टूर बनाया है। पहले भी कई बार IRCTC अलग अलग जगह से ऐसे टूर बना चुकी है। इस बार IRCTC का ये हवाई टूर (IRCTC Air Tour Packages) बेंगलुरु हवाई अड्डे से 26 अगस्त 2022 को जायेगा।

ये भी पढ़ें – अगस्त में कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, 90 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, जानें कैसे?

इस धार्मिक टूर में IRCTC तीनों स्थानों के पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करायेगा। इसमें शिरड़ी के साईंबाबा, शनि शिगनापुर में शनिदेव और नाशिक में पंचवटी मंदिर के अलावा विश्व प्रसिद्द ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कराएगा। ये  टूर 3 दिन और 2 रात का है और इसका किराया 18,190/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है।

ये भी पढ़ें – Sensex और Nifty बढ़त की तरफ, यहां देखें Share Market का ताजा हाल

यदि आप भी इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको सिर्फ इतना करना है आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कीजिये और वहां उपलब्ध टूर डिटेल को देखिये और जल्दी से अपनी सीट बुक कीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews