इन कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी

employees news

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Uttar Pradesh Yogi government) ने निकायों में ठेके पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों (UP Employees) को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। अब कर्मचारियों को हर रोज 336.85 रुपये के स्थान पर 366.54 रुपये मिलेगा।अपर मुख्य सचिव नगर विकास ने मानदेय बढ़ाने से संबंधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया है।बता दे कि आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से ठेके पर नियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों को 336.85 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय देने का निर्णय मार्च 2021 में किया गया था।

यह भी पढ़े.. MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में 167 पुलिसकर्मियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, उप श्रम आयुक्त के पत्र 31 मार्च 2022 द्वारा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत रखे गए श्रमिकों या कार्मिकों को मूल दरों और देय परिवर्तन महंगाई भत्ते के निर्धारण के आधार पर इसे बढ़ाया गया है।इसमे लिखा है कि उत्तर प्रदेश के नागर स्थानीय निकायों में सेवा प्रदाता/ठेके के माध्यम से नियोजित केवल सफाई श्रमिकों/कार्मिकों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के अन्तर्गत देय प्रतिमाह मूल मजदूरी, परिवर्तनीय मंहगाई भत्ता, मासिक एवं दैनिक मजदूरी दर का निर्धारण किया गया है।

यह भी पढ़े.. न्यू यॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी गई पहली बार नमाज़, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस आदेश के बाद अब यूपी के नगर निकायों में ठेके पर नियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों का को 366.54 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय मिलेगा। इससे पहले इन्हे 336.85 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिलता था, यानि ठेके वाले सफाई कर्मियों के मानदेय में कुल 29.69 रुपये प्रतिदिन की दर से बढ़ोत्तरी की गई है। निकायों को अब इसके आधार पर मानेदय देना होगा। श्रम विभाग के नियोजन के लिए दी गई व्यवस्था में ‘बुहारने और सफाई’ में शुष्क शौचालयों का निर्माण (प्रतिषेध) अधिनियम 1993 के अंतर्गत निषिद्ध क्रिया कलाप में शामिल नहीं है, जिन्हें अब इसमें शामिल कर लिया गया है, जिसका लाभ इन्हें भी मिलेगा।

देखें आर्डर-http://urbandevelopment.up.nic.in/data/Govt_Orders/NV-1-468[04-04-22]-GO.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews