श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, 1 की मौत, पुलिसकर्मियों समेत 24 घायल

श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, 1 की मौत, पुलिसकर्मियों समेत 24 घायल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। श्रीनगर के अमीरा कदाल बाजार में रविवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड (Grenade attack) से हमला कर दिया है इसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई। 24 लोग घायल हुए हैं अचानक हुए विस्फोट के बाद मौके पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

यह भी पढ़े…MP News : किसानों के लिए शिवराज सरकार की बड़ी योजना, आय में होगी वृद्धि

हम आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है आतंकियों की तलाश जारी है बताया जा रहा है कि अमीराकदल में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नाके पर तैनात थी इसी बीच उन पर ग्रेनेड हमला किया गया निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड के दूसरी जगह जाकर फट गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews