Sex Racket: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 युवक-युवतियां गिरफ्तार, नशीलें पदार्थ जब्त

sex racket

लुधियाना, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में एक बड़े हाईप्रोफाइल (High Profile) सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने कोरोना काल (Corona Crisis) और लॉकडाउन (Lockdown) में बेरोजगारी (Unemployment) का फायदा उठाकर रोजगार (Employment) दिलाने के नाम पर अंतरराज्यीय  सेक्स रैकेट (Interstate Sex Racket) चलाने वाली महिला समेत 14 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक सामान के साथ कई अरेस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से पुलिस को सेक्स रैकेट की गतिविधियों  के बारे में गुप्त सूचना मिल रही थी।छानबीन और जांच के बाद शनिवार को पंजाब पुलिस ने छापेमारी की और लुधियाना में सक्रिय अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह की मुखिया समेत 14 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि यह महिला कोविड के दौरान जरूरतमंद बेरोजगार लड़कियों को देह व्यापार धंधे में धकेलती थी।

सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुई लड़कियां नेपाल(Nepal), केरल(Kerala), हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh), हरियाणा(Haryana), उत्तराखंड (Uttarakhand, चंडीगढ़ और अमृतसर की रहने वाली हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस गिरोह को चलाने वाले महिला पहले से ही जमानत पर बाहर है।पुलिस ने मौके से 7 मोबाइल फोन (Mobile Phone), 3630 रुपये, शराब (liqueur) की दो बोतल, प्रतिबंधित नशीले पदार्थ(Prohibited Narcotics) के अलावा कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़े.. Sex Racket के खुलासे के बाद आया नया मोड, इंदौर में उठी यह बड़ी मांग

इससे पहले पंजाब के ही जमशेदपुर (Jamshedpur) के साकची बंगाल क्लब के पास लोरियल एक्वा फैमिली सैलून(L’Oreal Aqua Family Salon) में  4 युवक-युवतियों के साथ पुलिस (Police) ने आपत्तिजनक सामान जब्त किए थे। युवक-युवतियों की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच (Medical Test) कराई और सभी को जेल भेज दिया गया।  इस कार्रवाई के बाद स्पा सील कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews