Hindi News

Transfer 2022: फिर प्रशासनिक फेरबदल, 88 अधिकारियों के तबादले, कई एएसपी-डीएसपी बदले, यहां देखें लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों से पहले एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य की जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) के 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सात एएसपी और छह डीएसपी शामिल हैं। वही हिमाचल प्रदेश सरकार ने 75 नायब तहसीलदारों के तबादला व तैनाती आदेश भी जारी किए हैं। यह आदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार शर्मा ने जारी किए हैं।

यह भी पढ़े..हजारों कर्मचारियों-शिक्षकों को बड़ा तोहफा, लागू हुई ये पॉलिसी, ऐसे मिलेगा लाभ, नोटिफिकेशन जारी

एएसपी अधिकारियों के तबादले- कुलभूषण वर्मा को छठी आईआरबी से एएनटीएफ कांगड़ा, राजेश कुमार को फर्स्ट आईआरबी बनगढ़ से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी, सोमदत्त को सिरमौर से एएसपी लीव रिजर्व सिरमौर, हितेश लखनपाल को एएनटीएफ कांगड़ा से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा, नवदीप सिंह को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा से पांचवीं आईआरबी बस्सी, मुनीष डढवाल को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी से प्रथम आईआरबी बनगढ़ और वीर बहादुर को एएनटीएफ कु्ल्लू से छठी आईआरबी के लिए तबादला किया है।

डीएसपी अधिकारियों के तबादले- मोहन जोशी को बनगढ़ से परियोजना सुरक्षा अधिकारी बीबीएमबी तलवाड़ा, विजय कुमार को पांचवीं आईआरबी से एएनटीएफ कुल्लू, संजीव को छठी आईआरबी से हेडक्वार्टर केलांग, अनिल ठाकुर को तीसरी से पांचवीं आईआरबी बस्सी और सुनील दत्त को परियोजना सुरक्षा अधिकारी बीबीएमबी तलवाड़ा से लीव रिजर्व हमीरपुर और अमित अंगीरस को हेडक्वार्टर केलांग (लौहाल-स्पीति) से बदलकर डीएसपी प्रथम आईआरबी बनगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा एएसपी बबीता राणा के तबादला आदेश को रद्द किए हैं।

यह भी पढ़े..हजारों पेंशनरों को दिवाली से पहले तोहफा, राशि जारी, जल्द खाते में आएगी पेंशन की रकम

मंडी डिवीजन नायब तहसीलदारों के तबादले-  भरत भूषण को मंडी से कुल्लू , जगदीश चंद को झंडुता, उमा दत्त को बिलासपुर सदर, विजय कुमार को मंडी सदर, दौलत राम को बगशाड़, संजीव कुमार को रिवाल्वर, संतोष कुमार को हमीरपुर, जगदीश कुमार को मंडी के मकरेरी, सुशील कुमार को कांगो, प्रेम चंद को मंडी के मंडप, बलवंत सिंह को कलोल, कृष्ण चंद को हरलोग, मुरारी लाल को मंडलायुक्त मंडी, हुकुम राम को बालीचौकी, केशव राम को लाहौल स्पीति के जहालम, महेंद्र कुमार को लड़-भड़ोल, राम पाल को जोगेंद्रनगर, हेमराज को बलद्वाड़ा और अतर सिंह को मंडी के अशला के लिए ट्रांसफर किया गया है।

कांगड़ा डिवीजन नायब तहसीलदार तबादले

सूरम सिंह को बड़सर, परविंद्र कुमार को हरोली, जोगेंद्र पाल को मंडलायुक्त कांगड़ा, विजय कुमार को चंबा के ककारला, भूपेंद्र सिंह को चंबा के धरवाला, कुलतार सिंह को ऊना के जोल, सीताराम को चंबा के तेलका, सुरेंद्र कुमार को मेहतपुर, राजेंद्र कुमार को दौलतपुर चौक, जगजीत सिंह को सिंहूता, अनिल कुमार को चंबा के साहो, मदन लाल को चंबा के भलेल, देर राज ठाकुर को ऊना के दुलेहड़ और रमेश चंद को कांगड़ा के रै का नायब तहसीलदार लगाया है।दीसी राम को कांगड़ा के हरचकायन, कर्म चंद को कोट्ला, आशीष कुमार को कांगड़ा के सदवान, कैलाश चंद को बैजनाथ, ज्ञान चंद को कांगड़ा के जलाग, सत्यपाल को कांगड़ा के चचिया, प्रवेश कुमारी को देहरा, राजन कुमार को जसवां कोटला, इकबाल सिंह को ज्वालामुखी, कपिल देव बाली को को कांगड़ा, प्यारे लाल को टिहरा में तैनाती दी गई है।

शिमला डिवीजन के नायब तहसीलदार

प्रवीन कुमार को नाहन, दलीप सिंह को रोहनाट, हीराचंद को शिमला, प्रेम लाल को धामी, दीपक सूद को नारग, प्रदीप मेहता को दाड़लाघाट, राम सेन को किन्नौर के हनग्रान, मलक राम को को सिरमौर के सतौन, जगदीश शर्मा को शिमला, जगदीश कुमार को जलोग, पवन कुमार को देहा, राम भज को कोटगढ़, देवेंद्र कुमार को थेलीचकटी, दयानंद को जांगला, नानक राम को ज्युरी, जय राम शर्मा को पंजेहरा और कमल कुमार को कालाअंब का नायब तहसीलदार लगाया गया है।सौरभ धीमान को समरकोट, कृष्ण लाल को शिमला, सोहन लाल को बल्देयां, मदन लाल को धमवाड़ी, फरीद मोहम्द को मतियाना, सलीम मोहम्मद को कोटी, बंसी राम को बड़ागांव, जगत राम को सिरमौर के राजपूर, अश्वनी कुमार को सिरमौर के खूरूनवाला, चेनराम को टापरी और मोहन लाल को सिरमौर के हरिपुरधार में तैनाती दी गई है। इन्हें जल्द नई जगह जॉइनिंग करने और निर्वाचन विभाग द्वारा सौंपी गई असिस्टेंट इलेक्ट्रोल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews