शिक्षकों को होली का तोहफा, मानदेय में 7000 की बढोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी!

employees news

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट।होली से पहले हरियाणा की मनोहर लाल सरकार (Haryana Government) ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने वोकेशनल टीचर्स के मानदेय (Haryana vocational teachers honorarium Increase) में बढोतरी की है। मानदेय में कुल 7 हजार 259 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू होगी।

यह भी पढ़े.. MP School: राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी तैयारी, शिक्षक सहायक सामग्री होगी तैयार, 1 से 9वीं के छात्रों को लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,होली से पहले हरियाणा सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों का मानदेय बढ़ा दिया है। राज्य सरकार नेस्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में निजी कंपनियों के तहत काम कर वोकेशनल शिक्षकों के मानदेय में 7 हजार 259 की वृद्धि की है। इस इजाफे के बाद वोकेशनल शिक्षकों को 23 हजार 241 के स्थान पर 30 हजार 500 दिए जाएंगे इसके अलावा अगले साल से हर वर्ष पांच प्रतिशत की वेतन वृद्धि भी मिलेगी।

 यह भी पढ़े.. Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में लू चलने के आसार, बारिश की भी संभावना

हरियाणा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया। बढ़ा हुआ मानदेय 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। फैसले से 2094 वोकेशनल टीचर्स को फायदा होगा। बीते दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal Khattar)  ने मानदेय में बढ़ाेतरी की घोषणा की थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। वही मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कहा कि अब वोकेशनल टीचर्स को ठेकेदारी प्रथा से भी मुक्त किया जाएगा और हरियाणा रोजगार कौशल निगम में स्पेशल कैटेगरी बनाकर वोकेशनल टीचर्स के पद पर नामांकन किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews