Hindi News

IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर, देखें तबादला सूची 

Published:
दो राज्यों में तबादला एक्सप्रेस दौड़ी है। 5 आईएएएस अफसरों को नया पदभार मिला है। ओएसडी, एडीएम समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव भी हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर, देखें तबादला सूची 

दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में एक ही दिन बदलाव देखा गया है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार चार आईएएस अफसरों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। मालदा एडीएम बदले गए हैं। विशेष सचिव और ओएसडी समेत कई पदों कर प्रभार में फेरबदल किया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने भी एक आईएएस अफसर को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 19 और 20 नवंबर के बीच तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया गया है।

बैच 2013 के आईएएस अधिकारी डॉ रजत नंदा, पर्यटन निदेशक पश्चिम बंगाल को एल एंड लार और आरआर एंड आर विभाग के विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक सार्वजनिक प्रबंधन उत्कृष्ट केंद्र के सदस्य सचिव और सत्येंद्र नाथ टैगोर सिविल सेवा अध्ययन केंद्र के पाठ्यक्रम निदेशक का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

पश्चिम बंगाल में इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

बैच 2016 के आईएएस अफसर जतिन यादव को अगले आदेश तक साइंस एंड टेक्नोलॉजी और बायो टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी पद पर भेजा गया है। पहले वह स्पेशल सेक्रेटरी एल एंड आर और आरआर एंड आर  डिपार्टमेंट पद पर कार्यरत थे। साथ ही सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इन पब्लिक मैनेजमेंट के मेंबर सेक्रेटरी और सत्येंद्र नाथ टैगोर सिविल सर्विसेज स्टडी सेंटर की कोर्स डायरेक्टर पद अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे।

आईएएस अधिकारी एकम जय सिंह को सीईओ आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह मालदा एडीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।  कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के OSD पद पर कार्यरत कौशिक साहा को स्थानांतरित कर वरिष्ठ विशेष सचिव स्कूल शिक्षा विभाग पद पर भेजा गया है।

20776_merged (2)

हरियाणा में इन्हें मिली नई जिम्मेदारी 

आईएएस अधिकारी पंकज को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर-कम- डिस्ट्रिक्ट सिटीजन एंड रिसोर्सेस इनफॉरमेशन ऑफिसर, करनाल पद पर भेजा गया है। साथी सीईओ जिला परिषद करनाल और सीईओ डीआरडीए करनाल पद  की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे पहले वह उपायुक्त सह जिला अतिरिक्त संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत के साथ पानीपत जिला नगर आयुक्त और आयुक्त नगर निगम पानीपत की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

15624
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews