धरती का स्वर्ग देखना है तो IRCTC का Jannat-E-Kashmir टूर प्लान है एक बेहतर ऑप्शन

धरती का स्वर्ग देखना है तो IRCTC का Jannat-E-Kashmir टूर प्लान है एक बेहतर ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने एक बार फिर धरती के स्वर्ग कश्मीर की खूबसूरती दिखाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। इसलिए यदि आपने कश्मीर नहीं घूमा है और इन गर्मियों में आप कश्मीर की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो IRCTC का Jannat-E-Kashmir टूर प्लान आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

IRCTC (IRCTC Tour Packages) ने 7 दिन और 6 रात के लिए कश्मीर का टूर पैकेज बनाया है। इस टूर पैकेज में IRCTC श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की सैर कराएगा।  इस टूर का किराया 34,300/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है , किराये की और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Indian Railways IRCTC Update : आज 300 से ज्यादा ट्रेन रद्द, यहाँ देखें लिस्ट

IRCTC आपको Indigo की फ्लाइट से Jannat-E-Kashmir टूर पर लेकर जायेगा। ये फ्लाइट लखनऊ से 18 जून 2022 को जाएगी। पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सहित अन्य कई सुविधाएँ भी यात्रियों को दी जाएँगी।  यदि आप गर्मी में कोई ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं तो कश्मीर से अच्छी कोई और जगह नहीं हो सकती।

इसलिए यदि आप  IRCTC के Jannat-E-Kashmir टूर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कीजिये , वहां एक क्लिक में आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।  जिसके बाद आप अपनी सीट आसानी से बुक करवा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews