Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में लू चलने के आसार, बारिश का भी अलर्ट

cg weather update today

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर के मौसम (Weather Update Today 14 March 2022) में बदलाव का दौर जारी है। मार्च का महीना लगते ही देशभर में बारिश की रफ्तार धीमी होने लगी है। तापमान के उतार-चढ़ाव के चलते दिन में गर्मी तो रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,गुजरात में हीट वेव जारी है, जिसके चलते उत्तर भारत का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर और वातावरण में नमी के चलते कहीं कहीं बारिश हो रही है। अभी 21 मार्च तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है।

यह भी पढ़े.. MP School: राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी तैयारी, शिक्षक सहायक सामग्री होगी तैयार, 1 से 9वीं के छात्रों को लाभ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Forecast Today) की मानें तो होली से पहले दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढोतरी होने लगी है।गुजरात से आ रही हीट वेव के चलते आने वाले दिनों में ओडिशा के कुछ हिस्सों और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में लू चल सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Report today) की मानें, वर्तमान में एक साथ 2 सिस्टम एक्टिव है। इसमें एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर और एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हिंद महासागर पर बना हुआ है, जिसके कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।वही श्रीनगर में अभी हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम ही है।

यह भी पढ़े.. Sahara India: एसपी ने बनाई एसआईटी, पीड़ितों ने की थी सिंधिया से शिकायत

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के पास से होकर गुजरने के चलते आज 14 मार्च को विक्षोभ गिलगिलट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। बादल कश्मीर और लद्दाख के ऊपर भी बने रहेंगे। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बादल दिखेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews