Income Tax Department के इस साल के कलेक्शन ने बना दिया इतिहास

Income Tax Department के इस साल के कलेक्शन ने बना दिया इतिहास

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। CBDT (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज) के चेयरमैन जे. बी. महापात्र ने बताया कि इस बार अपने इतिहास का सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन किया है इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (I-T Department) ने। सीबीडीटी वह है जो कि आयकर विभाग के लिए नीति बनाता है।मौजूदा वित्त वर्ष में सीधे तौर पर 48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिसमे कि एडवांस टैक्स के आंकड़े भी शामिल है। जबकि एडवांस टैक्स पेमेंट में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें- Damoh News : लोग होलिका दहन में व्यस्त तो दूसरी ओर दुकान जलकर खाक

महापात्र ने बताया कि गुरुवार 17 मार्च 2022 तक का डायरेक्ट टैक्स का कलेक्शन 13.63 लाख करोड़ रुपये था। पिछले साल की तुलना में यह 48% ज्यादा है। 2019-20 की तुलना में यह 42.5% और 2018-19 की तुलना में 35% अधिक है। मतलब कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के पिछले आंकड़े से भी ज्यादा है जोकि 2.5 लाख करोड़ था।

यह भी पढ़ें- MP School : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, शिक्षकों-बच्चों को मिलेगा लाभ

ग्रॉस नंबर के अनुसार यह 15.50 लाख करोड़ रुपये है जबकि 2020-21 के आंकड़े से 38.3%, 2019-20 से 36.6% और 2108-19 से 32.7% से बहुत अधिक है। इसके पहले हमारा ग्रॉस कलेक्सन 12.79 लाख करोड़ रुपये से अधिक नहीं गया, लेकिन इस साल हमने भी 15 लाख रुपये के ग्रॉस आंकड़े में प्रवेश कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews