विधानसभा चुनाव 2020 : इस सीट से प्रत्याशी का कोरोना से निधन, समर्थकों में शोक लहर

niraj

मधुबनी, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की सरगर्मियों के बीच बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) जिले से बड़ी ही दु:खद खबर सामने आई है। बेनीपट्टी विधानसभा सीट (Benipatti Assembly Seat) से निर्दलीय उम्‍मीदवार नीरज झा (Independent Candidate Neeraj Jha) का कोरोना से निधन हो गया है। नीरज झा के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है। हैरानी की बात तो ये है कि जिस बेनीपट्टी सीट से वे निर्दलीय उम्‍मीदवार थे वहां तीसरे और अंतिम चरण का शनिवार को ही मतदान हुआ है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों नीरज झा (Neeraj Jha) चुनाव प्रचार (Election Campaign) के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें एम्स (AIIMS) पटना में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने शनिवार को एम्‍स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।हालांकि नीरज की तबीयत चुनाव के नॉमिनेशन दिन खराब हुई थी, इसके बावजूद कुछ दिन दवाई खाकर उन्होंने चुनाव प्रचार भी किया, लेकिन बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वे अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

झा काफी लंबे समय तक जनता दल यूनाइटेड (JDU) से जुड़े रहे और काफी समय तक जदयू के जिला उपाध्‍यक्ष भी रहे। लेकिन चुनाव से पहले टिकट ना मिलने के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और बेनीपट्टी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था । भाजपा ने पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा और कांग्रेस से भावना झा आमने-सामने हैं। भावना झा वर्तमान में यहां से विधायक हैं।  जदयू नेता रहे नीरज के चुनाव मैदान में उतरने से बेनीपट्टी सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया था। अब चुनाव का परिणाम 10 नवंबर (10 November)  को  घोषित होना है, लेकिन इसके पहले ही झा के निधन से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews